Budget 2025 Highlights : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज शनिवार, 1 फरवरी को देश का आगामी बजट पेश किया। अपने इस बजट में वित्त मंत्री ने गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं के कई घोषणाएं की है। इस बजट में कई विशेष योजनाओं का प्रस्ताव भी सदन में रखा गया है। वित्त मंत्री ने किसानों और युवाओं के लिए कई ख़ास ऐलान किए हैं।
1. प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया की प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना शुरू की जाएगी। इस योजना से 1.7 करोड़ किसानों को मदद मिलने की संभावना है। योजना में 100 जिलों को शामिल किया जाएगा।
2. असम में यूरिया प्लांट
असम के नामरूप में 12.7 लाख मीट्रिक टन का प्लांट लगाया जाएगा। यह यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भरता की ओर कदम है।
3. राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान
बिहार में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान खोला जाएगा। इससे किसानों के उत्पाद की गुणवत्ता बढ़ाकर उनकी आय में बढ़ोत्तरी होगी। इसी के साथ युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।
4. ई-श्रम पोर्टल
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के लिए काम कर रहे गिग कामगारों को ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर करके पहचान पत्र दिया जाएगा। इससे पीएम जन आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ सुविधाएं दी जाएंगी।
5. नया इनकम टैक्स बिल
अगले हफ्ते संसद में नया इनकम टैक्स बिल आएगा।
6. स्टार्टअप के लिए अब 20 करोड़ तक लोन
सरकार ने स्टार्टअप के लिए लोन 10 करोड़ से बढ़ाकर 20 करोड़ करने का एलान किया है।
7. युवाओं के लिए सस्ता लोन
सरकार ने युवाओं के लिए सस्ते लोन का ऐलान किया है। देश में खिलौने का ग्लोबल हब बनाया जाएगा।
8. मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी सीट
वित्त मंत्री ने आईआईटी पटना के विस्तार पर भी ऐलान किया है। इसके साथ ही आईआईटी में 6500 और मेडिकल कॉलेज में 75000 सीटें बढ़ाने की घोषणा भी की गई है।