Delhi Vidhansabha Election 2025 : दिल्ली चुनाव प्रचार अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस बीच आम आदमी पार्टी के रिठाला से मौजूदा विधायक और पार्टी के उम्मीदवार महेंद्र गोयल पर जानलेवा हमले की खबर सामने आ रही है। यह घटना रोहिणी सेक्टर 11 की बताई जा रही है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया की यह हमला भाजपा की तरफ से किया गया है।
महेंद्र गोयल की टीम ने उनके ही एक्स अकाउंट से उन पर हुए हमले का वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में धक्का-मुक्की होती हुई देखी जा सकती है। इस दौरान महेंद्र गोयल के बेहोश होने की खबर भी सामने आई है।
आप का भाजपा पर आरोप
महेंद्र गोयल पर हुए हमले की दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी निंदा की है। अरविंद केजरीवाल ने वीडियो शेयर करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा “दिल्ली में बीजेपी बुरी तरह चुनाव हार रही है – बौखलाहट में ये लोग अब हिंसा पर उतर आए हैं। रिठाला से हमारे विधायक महेंद्र गोयल पर हमले की हम कड़ी निंदा करते हैं।”
आप प्रत्याशी के साथ हुई धक्का-मुक्की
गौरतलब ही की आम आदमी पार्टी ने इस घटना का जिम्मेदार आम आदमी पार्टी को ठहराया है। आप ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्होंने आप प्रत्याशी महेंद्र गोयल के साथ मारपीट की और जानलेवा हमला कर उनकी हत्या करने की कोशिश की। घटना के दौरान महेंद्र गोयल बेहोश भी हो गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।