Kerala News : केरल के कोच्चि में अवैध रूप से रह रहे 27 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी है। एर्नाकुलम ग्रामीण पुलिस और आतंकवाद निरोधी दस्ते ने मिलकर एक अभियान चलाया था। इसी अभियान के तहत इन अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया।
27 बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार
केरल पुलिस ने बताया कि “इन सभी बांग्लादेशी नागरिकों को एर्नाकुलम जिले के उत्तरी परवूर क्षेत्र में एक अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया है। यह अभियान एर्नाकुलम ग्रामीण पुलिस और आतंकवाद निरोधक दस्ते ने संयुक्त अभियान चलाया था। ये सभी बांग्लादेशी श्रमिक बनकर विभिन्न स्थानों पर काम कर रहे थे। पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है।”
महाराष्ट्र से भी हो चुकी है गिरफ्तारी
गौरतलब हो कि जिला पुलिस प्रमुख वैभव सक्सेना ने 28 साल की तस्लीमा बेगम को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद ‘ऑपरेशन क्लीन’ चलाया गया था। इसी ऑपरेशन की तहत ये गिरफ्तारियां की गई हैं। इससे पहले महाराष्ट्र से बांग्लादेशी महिलाओं की गिरफ्तारी की खबर सामने आई थी। महाराष्ट्र के ठाणे से चार बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था।