India-Pakistan Border News : गुजरात बॉर्डर पर बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। बता दें कि यह घटना 23-24 मई के दौरान रात की है। इसके अलावा कच्छ से एक जासूस को भी गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी गुजरात का एटीएस ने की है।
जवानों ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया
जन संपर्क अधिकारी ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि “गुजरात के बनासकांठा में बीएसएफ ने एक घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। यहां बीएसएफ के सतर्क जवान 23 मई 2025 की रात गुजरात के बनासकांठा जिले में भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। तभी एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को BSF ने मार गिराया। बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। जवानों ने उसे चेतावनी दी, लेकिन वह लगातार आगे बढ़ता रहा। जिसके बाद बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग कर दी।”
कच्छ से एक जासूस हुआ गिरफ्तार
वही गुजरात के कच्छ से एक जासूस गिरफ्तार किया गया है। युवक का नाम सहदेव गोहिल है। उस पर पाकिस्तान को खुफिया जानकारी मुहैया कराने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने गुजरात के कई इलाकों की जानकारी पाकिस्तान के साथ साझा की है। ATS के अनुसार जासूसी के लिए युवक को हर बार 40,000 हजार रूपय दिए जाते थे।
पाकिस्तान को भेजता था खुफिया जानकारी
सहदेव सिंह गोहिल दयापार में एक हेल्थ वर्कर है और पाकिस्तानी एजेंट अदिति भारद्वाज के संपर्क में था। जासूसी के दौरान BSF और इंडियन नेवी की जानकारी तक साझा की गई थी। मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी एजेंट अदिति भारद्वाज के संपर्क में था। जासूसी के दौरान BSF और इंडियन नेवी की जानकारी तक साझा की गई थी।