Mukul Dev Death News : बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है । बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता मुकुल देव का निधन हो गया है। 54 साल की उम्र में अभिनेता मुकुल देव नें आखिरी सांस ली।
मुकुल देव का पहला परफॉर्मेंस
दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले डांस कार्यक्रम के दौरान माइल जैक्सन की नकल करने के लिए उन्हें पहला वेतन मिला थआ। मुकुल देव ने इंदरा गांधी राष्ट्र उड़ान अकादमी से प्रशिक्षण लिया था। पहला टेलीविज़न शो ज़ी टीवी सीरीज़ मुमकिन किया था। इसके बाद उनहोंने दूरदर्शन पर एक कॉमेडी शो भी किया था। उन्होंने फियर फैक्टर इंडिया का पहला सीज़न भी किया था।
आभिनेता मुकुल देव की बॉलीवुड में एंट्री
मुकुल देव की पहली फिल्म 1996 में आई ‘दस्तक’ थी, जिसमें एक्टर ने सुष्मिता सेन के साथ एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। उन्होंने सन ऑफ सरदार, आर-राजकुमार और जय हो जैसी फिल्मों में काम किया है।
मुकुल देव-राहुल देव के संबंध
मुकुल देव क जन्म दिल्ली में हुआ था। उनका ताल्लुक एक पंजाबी परीवार से था। मुकुल अभीनेता राहुल देव के छोटे भाई थे। मुकुल देव छोटी उर्म में ही अलग-अलग कल्चर से जुड़ गए थे।
दिपशखा नागपाल ने जताया दुख
दीपशिखा नागपाल ने मुकुल देव के निधन पर दुख जताया। इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। जिस स्टोरी में दीपशिखा और मुकुल देव एक साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की जिसमें लिखा RIP और कहा मुझे यकीन नहीं हो रहा है। इंस्टाग्राम के जरीए बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी तस्वीरे शेयर कर रहे हैं। मुकुल देव के निधन पर दुख जाहिर कर रहे है।