Sushant Singh-Rhea Chakraborty Love Story: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज भी फैंस उन्हें काफी याद करते है। उनकी मौत से फैंस को तगड़ा झटका लगा था। सुशांत की मौत को 5 साल हो चुके हैं। उन्होंने कोरोना के दौरान अत्महत्या कर अपनी जान दे दी थी। सुशांत की पांचवी डेथ एनिवर्सरी पर उनके फैंस को तोहफा मिला है। डायरेक्टर रूमी जाफरी ने सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की लव स्टोरी को लेकर एक फिल्म अनाउंस कर दी है। जानकारी के मुताबिक, रूमी इस समय स्क्रीनप्ले पर काम कर रहे हैं। फिल्म की कास्ट को लेकर भी कई रिपोर्ट्स सामने आ गई हैं।
सुशांत-रिया पर बनेगी फिल्म
123 तेलुगू डॉट कॉम के रिपोर्ट के मुताबिक, रुफी जाफरी ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए फिल्म के बारे में कई अहम जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि “मैं अभी भी सुशांत को अपने आस पास महसूस कर सकता हूं। उनकी संगति खुशी और उत्साह से भरी हुई थी। वह काफई बेचैन आत्मा थे। वह एक मिनट भी शांत नहीं बैठते थे। चलते-फिरते और बात करते हुए देखकर और उनके साथ रहते हुए ही थक जाता था। गर्लफ्रेंड रिया हमेशा उनके साथ रहती थीं और उन्हें शांत करने की कोशिश करती थीं।”
फिल्म की स्टार कास्ट
रूमी ने आगे बताया कि “यह प्लान मेरे दिमाग में आया तब सुशांत हमारे साथ मौजूद थे। रिया के लिए उनका प्यार नॉर्मल नहीं थे। वह उनके लिए जान भी दे सकती थी।” रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूमी जाफरी सुशांत के किरदार के लिए वेदांग रैना को कास्ट किया जा सकता है। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। वहीं अब देखना होगी कि रिया को किरदार कौन निभाता है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत का आरोप रिया चक्रवती पर लगा था। सुशांत की मौत के आरोप में रिया जेल तक गई थी।















