भोजपुरी पर्दे पर अपनी दबंगई दिखाने वाले पवन सिंह की ‘पावर’ पर इस बार ब्रेक लग गया है! मामला कोई मामूली नहीं, बल्कि एक अभिनेत्री की गरिमा से जुड़ा है। हरियाणवी गानों की क्वीन अंजलि राघव ने पावर स्टार के खिलाफ ऐसा मोर्चा खोला है कि अब पवन सिंह को फरीदाबाद की अदालतों के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।
आरोप है कि अगस्त 2025 में लखनऊ के एक हाई-प्रोफाइल इवेंट में पवन सिंह ने मर्यादा की दीवार लांघ दी थी। अंजलि राघव का दावा है कि भरी महफ़िल में स्टेज पर पवन सिंह ने उन्हें गलत तरीके से छुआ (Bad Touch) था। उस वक्त एक वीडियो भी आग की तरह फैला था, जिसमें अंजलि का गुस्सा साफ दिख रहा था।
चर्चा है कि पहले मामले को रफा-दफा कर दिया गया था, लेकिन अब अंजलि ने फिर से न्याय की हुंकार भरी है। उनका सीधा आरोप है कि पवन सिंह ने उनकी मर्जी के बिना उन्हें छुआ और वीडियो वायरल करवाकर उनकी छवि खराब की।
हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने इस मामले में ‘पावर स्टार’ की सारी चमक फीकी कर दी है। आयोग ने साफ कह दिया है कि कानून सबके लिए बराबर है। रेनू भाटिया का कहना है कि पवन सिंह को हर हाल में 2 अप्रैल को फरीदाबाद पेश होना होगा। अंजलि और पवन का आमना-सामना कराया जाएगा और सच उगलवाया जाएगा!
पवन सिंह पहले ही अपनी पर्सनल लाइफ और विवादों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार मामला महिला आयोग तक जा पहुंचा है। अगर 2 अप्रैल को पवन सिंह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, तो उन पर कानूनी शिकंजा और भी कस सकता है।















