जमीन बेचकर पढ़ाया, नौकरी लगने के बाद छोड़ा पति का साथ

हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र में एक बीपीएसी शिक्षिका को उनके पति ने कथित तौर पर अपने कॉलेज मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ने का आरोप लगाया है।

मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस के साथ भी शिक्षिका के बहस करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। प्रसारित वीडियो में दिख रहा है कि शिक्षिका और उसके पति के साथ बहस हो रहा है।

दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। वहीं, शिक्षिका पुलिस के साथ बहस कर रही है। पति का कहना है कि जमीन बेचकर पत्नी को पढ़ाने के बाद नौकरी मिलते ही पत्नी ने पति और 10 साल के बेटे को छोड़ दिया। मामला अब न्यायालय में विचाराधीन है।

बिदुपुर थाना के माइल पंचायत के युवक की शादी 2013 में हाजीपुर के युवती से हुई थी। शादी के समय युवती इंटरमीडिएट पास थीं। युवक के अनुसार, शादी के बाद पत्नी ने पढ़ाई जारी रखने का संकल्प लिया और स्नातक व बीएड पूरा किया।

पति ने बताया कि माता-पिता के निधन के बाद आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसके बावजूद पत्नी की पढ़ाई के लिए उन्होंने 2022 में पैतृक संपत्ति की डेढ़ कट्ठा जमीन बेच दी।

बीएड के बाद पत्नी ने बीपीएससी टीआरई की तैयारी की। TRE-01 में चयन नहीं हुआ, लेकिन TRE-02 में जनवरी 2024 में 6 से 8वीं कक्षा के लिए शिक्षिका पद पर चयन हुआ।

एक महीने की ट्रेनिंग सुपौल के त्रिवेणीगंज में हुई, जिसके बाद पोस्टिंग बिदुपुर प्रखंड के यूएमएस मोहनपुर ईशर धर्मपुर में हुई।

पति का आरोप है कि ट्रेनिंग के दौरान पत्नी के कॉलेज मित्र से नजदीकियां बढ़ीं। दोनों को शिक्षक की नौकरी मिली थी।

पति के अनुसार, सुपौल में उनके बेटे ने बताया कि प्रेम प्रकाश ट्रेनिंग के दौरान आते-जाते थे। जब उन्होंने विरोध किया तो पत्नी ने साथ रहने से इनकार कर दिया।

पति ने यह भी आरोप लगाया कि जनवरी 2025 में पत्नी महिला शिक्षिकाओं के साथ दार्जिलिंग जाने की बात कहकर निकली थीं, लेकिन बाद में पता चला कि अन्य महिला शिक्षिकाएं दार्जिलिंग गई ही नहीं थीं। लौटने के बाद पत्नी ने युवक के साथ रहने की बात कही और पति पर गलत आरोप लगाकर अलग रहने लगीं।

पति का कहना है कि 23 मई को उन्हें सूचना मिली कि उनकी पत्नी हाजीपुर के लिच्छवि नगर स्थित किराए के मकान में कथित प्रेमी के साथ है। वहां पहुंचकर उन्होंने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखने का दावा किया।

उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी, लेकिन पुलिस के देर से पहुंचने पर स्थानीय लोग और मकान मालिक ने दरवाजा खोलकर दोनों को बाहर निकाला।

पति का आरोप है कि इस दौरान उनका मोबाइल छीन लिया गया। मौके पर पहूंची पुलिस के दोनों के बीच कुछ देर तक बहस हुई। दोनों में एक दूसरे पर कल गंभीर आरोप लगाए। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

10 वर्षीय बेटे ने बताया कि सुपौल में रहते समय एक अंकल आते थे और मां उन्हें दोस्त बताती थीं। अब वह मां के साथ नहीं रहना चाहता। उसने यह भी कहा कि मां पिटाई करती थीं और उनसे शिकायत न करने को कहती थीं।

पत्नी ने न्यायालय में पति पर अपनी सहेली से नाजायज संबंध का आरोप लगाकर तलाक की अर्जी दी है। उनका आरोप है कि पति भरण-पोषण नहीं करते।

पति ने न्यायालय में जवाब दायर कर कहा है कि उसकी दोस्त ब्यूटीशियन हैं और पत्नी की सहेली है। उन्होंने दावा किया कि उसकी सहेली ने ही उन्हें पत्नी और युवक के संबंध की जानकारी दी थी।

पति ने कहा कि जरूरत पड़ने पर उसकी सहेली न्यायालय में बयान देगी। फिलहाल तलाक का मामला न्यायालय में लंबित है।

Scroll to Top