खान सर के खिलाफ दर्ज हुई FIR

पटना के चर्चित कोंचिग टीचर फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ पटना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। खान सर पर ये मामला कदमकुआं थाने के दर्ज हुआ है। कदमकुआं थाना पुलिस ने फायरिंग और आर्म्स एक्ट में खान सर के खिलाफ मामला किया है। अब कदमकुआं थाना पुलिस खान सर से पूछताछ करेगी।

FIR दर्ज होने के बाद खान सर मीडिया के सामने आए और अपनी बात रखी। खान सर ने कहा कि वीडियो में जो गार्ड गोली चलाते हुए दिखाई दे रहा है, उसने गोली सेल्फ डिफेंस में चलाई होगी। उस सिचुएशन में क्या हालात बने, उसके हिसाब से गार्ज की ओर से फायरिंग की गई होगी। फायरिंग उनकी जानकारी में नहीं थी।

खान सर की गिरफ्तारी होगी या नहीं यह तो समय ही बताएगा लेकिन उनसे भी पुलिस पूछताछ कर रही है। अभी बीते गुरुवार 04 जून 2026 को ही पटना पुलिस ने खान से इस पूरे विवाद में लंबी पूछताछ की थी। फिर से उनसे पूछताछ की संभावना है। पुलिस इस मामले में हर पहलू पर जांच कर रही है। अब तक घटना से जुड़े कई वीडियो भी सामने आ चुके हैं। इसके आधार पर भी जांच हो रही है।

बता दें कि कोचिंग के विवाद में अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।इसमें ज्ञान बिंदु के संचालक रौशन आनंद सहित तीन लोग शामिल हैं और खान सर के दो अंगरक्षक हैं।इन्हें न्यायिक हिरासत में पटना के बेऊर जेल भेजा गया है।इस केस में आगे भी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर सकती है।खान सर के जो दोनों अंगरक्षक हैं उनके हथियार को जब्त कर लिया गया है।अब देखना होगा कि पटना पुलिस आगे क्या कदम उठाती है।सूत्रों की मानें तो खान सर के जो अंगरक्षक हैं उन्होंने फायरिंग की बात को स्वीकार कर लिया है।

Scroll to Top