नई दिल्ली : राजस्थान से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपका खून खौल उठेगा। जी हाँ, राजस्थान के बांसवाड़ा में एक लड़की को कुछ लड़कों ने उस समय बंधक बना लिया, जब वो अपने मंगेतर के साथ घूमने निकली थी। पांच लड़कों ने लड़की को बंधक बना कर उनके प्रेमी के साथ मारपीट की और लड़की के साथ 12 घंटे में 11 बार गैंगरेप किया। इस खौफनाक वारदात के समय लड़की डेढ़ महीने की गर्भवती थी, लेकिन हैवानों की हैवानियत से उनका भ्रूण गर्भ में ही खत्म हो गया। मामला बांसवाड़ा के सदर थाना इलाके का है।
दरअसल इस पुरे मामले से पर्दा तब उठा, जब पीड़िता लड़की के मंगेतर बस्ती गांव निवासी प्रभु ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जब प्रभु की आत्महत्या के ेजांच शुरू की तो पूरा मामला सामने आ गया। इसके बाद पुलिस ने बिना देरी के आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश तेज़ कर दी। चार आरोपियों को फ़ौरन धार दबोचा गया, जबकि पांचवें के लिए पांच हज़ार का इनाम घोषित किया गया। लेकिन पुलिस ने पांचवें आरोपी को भी धार दबोचा। पुलिस के मुताबिक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना 13 जुलाई के रात को हुई।
लड़की को बंधक बनाने के बाद पाँचों आरोपियों ने लड़की के साथ रात भर सामूहिक बलात्कार किया। वहीँ आरोपियों की पिटाई से मंगेतर भी बेहोश हो गया। मंगेतर को जब होश आया, तो वो लड़की को लेकर घर पहुंचा, लेकिन वो इस घटना से इतना टूट गया कि उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जब प्रभु के आत्महत्या के मामले की जाँच की, तो फिर इस खौफनाक खेल का पर्दाफाश हो गया और सभी आरोपी अब पुलिस की हिरासत में हैं।