Children’s Day : देश के पहले प्रधानमंत्री को लेकर फैलाई गई ये झूठ
नई दिल्ली : देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज 130वीं जयंती है। नेहरू जी ने देश के लिए कई ऐसे काम हैं, जिनको आज तक नहीं भुलाया जा सकता। बता दें कि नेहरू जी ने देश में पंचवर्षीय योजना की शुरूआत की, जिससे आज भी लोगों को काफी लाभ हो रहा है। साथ ही साथ इन्होंने आईआईटी, आईआईएम, विश्वविद्यालयों सहित बोकारो इस्पात कारखानों की भी स्थापना की।
नेहरू जी कभी नहीं चाहते थे कि भारत किसी भी देश के दबाव में आए। यही कारण है कि उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाता है। ये थी नेहरू जी की खास बातें, लेकिन इनके बारे में कई गलत धारणा भी कहीं गई हैं, लेकिन ये सच नहीं है।
सुभाष चंद्र बोस का विरोध करते थे नेहरु ?
नेहरू जी के बारे में कहा जाता है कि वे सुभाष चंद्र बोस का विरोध करते थे और उनका सम्मान नहीं करते थे, लेकिन ऐसा नहीं है। सुभाष चंद्र के लिए नेहरू अपने पिता तक के खिलाफ खड़े हो गए थे।
नेहरू जी भगत सिंह से मिलने जेल नहीं गए थे ?
ये भी कहा जाता है कि नेहरू जी भगत सिंह से मिलने जेल नहीं गए थे और फांसी की सज़ा पर भी उनसे मिलने नहीं गए। ये बात भी गलत है। नेहरू जी भगत सिंह और उनके साथियों से जेल मिलने गए थे।
सरदार पटेल और नेहरू की आपस में बनती नही थी ?
कहा जाता है कि सरदार पटेल और नेहरू की आपस में बनती नही थी। हालाँकि ये भी गलत है। वहीं कहा जाता है कि नेहरू जी की वजह से ही अनुच्छेद 370 लागू हुआ। सरदार पटेल ने इस चीज़ का विरोध भी किया। लेकिन सरदार पटेल के अनुसार अनुच्छेद 370 कश्मीर के लिए ज़रूरी था।
नेहरू जी उनकी कुछ फुटेज को जारी करके उनको अय्याश बताया जा रहा है। नेहरू सम्पन्न परिवार से आते थे। यहां सिगरेट पीना, औरतों के साथ उठना बैठना, गले मिलना कोई बड़ी बात नही थी। कहा जाता है कि नेहरू जी तानाशाही तरीके से काम करते थे और वंशवाद को बढावा देते थे, लेकिन ये सच नही है।