नई दिल्ली : गाजियाबाद शहर में बुलेट रानी का एक और खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है। उस स्टंट को लड़कियां कर रही है। बाइक पर गाजिबायाद का नंबर रजिस्टर्ड है। उस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने उस पर कार्रवाई कर 11 हजार रुपये का चालान काट दिया है। लेकिन एक और वीडियो वायरल है जिसमें तीन लड़कियां बुलेट पर स्टंट करती हुई हैं। उसको लेकर भी पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी में है।
वीडियो हुआ वायरल
बुलेट रानी के नाम से फेमस हुई युवती का तीसरा वीडियो भी वायरल हो गया है। उस वीडियो में वह अपनी दो सहेलियों के साथ बुलेट बाइक पर बिना हेलमेट के नजर आ रही हैं। उस पर गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं एक कंधे पर सहेली को बैठाकर स्टंट करने वाले मामले में चालान काटा दिया गाय है। 12 सेकंड के उस वायरल वीडियो में एक लडक़ी बुलेट बाइक चला रही है।
आगरा: मंदिर परिसर में धारदार हथियार से साधु की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
बेखौफ स्टंट
बाइक गाजियाबाद के नंबर की है।एक लड़की बाइक चला रही है। दूसरी उसके कंधे पर बैठी हुई है। स्टंट के दौरान दोनों ने हेलमेट भी नहीं लगाया हुआ है। उस वीडियों में लड़कियां बेखौफ होकर स्टंट कर रही हैं। सड़क पर काफी ट्रैफिक है और वहीं खतरनाक स्टंट भी किए जा रहे थे। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ गाजिबायाद पुलिस हरकत में हो गई, और पुलिस ने बाइक का 11 हजार रुपये का चालान काटा था। गाजियाबाद पुलिस ने ट्वीट कर उसकी जानकारी भी दी थी। लड़कियां के स्टंट के वीडियो पहले भी आ चुके हैं। दिल्ली में अक्सर ऐसे वीडियो देखे जा रहे है। लेकिन गाजियाबाद पुलिस उसको लेकर गंभीर हो गई है। उसने स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्ती करना शुरू कर दियी है।
M S DHONI | क्या है धोनी के अनौखे लूक का राज ? | Secret behind MS Dhoni New Monk Look | Monk Avatar