पालघर : महाराष्ट्र में पालघर (Plaghar) जिले के वसई (Vasai ) इलाके में शुक्रवार (आज) तड़के करीब 3 बजे विजय वल्लभ कोविड केयर अस्पताल में भीषण आग लग गई। कोरोना नियंत्रण कक्ष, वसई विरार नगर निगम के अनुसार इस हादसे में अब तक 13 मरीजों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। आग की सूचना मिलते ही प्रभावित मरीजों को नजदीकी अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया है।
21 मरीजों की हालत काफी गंभीर बतायी जा रही है। इस मामले में अभी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। आशंका जतायी जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी।
UP Corona संक्रमित कर्मचारियों को 28 दिन की देनी होगी पेड़ लीव- सीएम योगी
पहले भी हो चुकी 24 लोगों की बैठक
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के नासिक में डॉ. जाकिर हुसैन अस्पताल परिसर में लगे ऑक्सीजन टैंक से बुधवार दोपहर ऑक्सीजन लीक होने से 24 कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी। घटना उस समय हुई जब ऑक्सीजन को लीक होता देख अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति को रोक दिया गया। इससे वेंटीलेटर पर रखे गए मरीजों को ऑक्सीजन न मिलने से उनकी मौत हो गई।
डॉ. जाकिर ने दी जानकारी
डा. जाकिर हुसैन अस्पताल परिसर में ये ऑक्सीजन टैंक कुछ दिन पहले ही लगाया गया था। ऑक्सीजन लीक होते ही चारों ओर सफेद धुएं का गुबार फैल गया। इस लीकेज को रोकने के लिए अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल के अंदर की ओर हो रही ऑक्सीजन आपूर्ति को कुछ देर के लिए रोक दिया था।