जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अपनी दरियादिली से हर किसी को कायल करते हैं। सोशल मीडिया पर भी वे काफी एक्टिव रहते हैं नए स्टार्टअप और इनोवेटिव आइडियाज को हमेशा प्रोत्साहित करते हैं। मदर्स डे के मौके पर आनंद महिंद्रा ने इडली अम्मा को खास तोहफा दिया है।
Immense gratitude to our team for completing the construction of the house in time to gift it to Idli Amma on #MothersDay She’s the embodiment of a Mother’s virtues: nurturing, caring & selfless. A privilege to be able to support her & her work. Happy Mother’s Day to you all! pic.twitter.com/LgfR2UIfnm
— anand mahindra (@anandmahindra) May 8, 2022
इडली अम्मा और आनंद महिंद्रा का रिश्ता ट्विटर से ही जुड़ा है। आनंद महिंद्रा ने ‘इडली अम्मा’ को मदर्स डे के मौके पर एक घर गिफ्ट किया है। ट्विटर पर पोस्ट कर महिंद्रा ने इसकी जानकारी दी।
उन्होंने लिखा, ‘हमारी टीम बधाई की पात्र है, जिसने तय समय पर घर का निर्माण पूरा किया और मदर्स डे पर इसे इडली अम्मा को गिफ्ट किया। वह मां के गुण-पोषण, देखभाल और नि:स्वार्थ होने का अवतार है। उन्हें और उनके काम को सहारा देने का सौभाग्य मिला। आप सभी को मदर्स डे की बधाई।’ इसी के साथ उन्होंने एक वीडियो भी ट्वीट किया है।
इडली अम्मा के बारे में जानें
‘इडली अम्मा’ तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में रहने वाली एम. कमलातल हैं। अपने जीवन के 85 से ज्यादा वसंत देख चुकी कमलातल उनके इलाके में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों और अन्य लोगों को महज एक रुपये में इडली बेचती हैं। वे 3 साल से ऐसा कर रही हैं।
क्या है ट्वीट की कहानी
One of those humbling stories that make you wonder if everything you do is even a fraction as impactful as the work of people like Kamalathal. I notice she still uses a wood-burning stove.If anyone knows her I’d be happy to ‘invest’ in her business & buy her an LPG fueled stove. pic.twitter.com/Yve21nJg47
— anand mahindra (@anandmahindra) September 10, 2019
आनंद महिंद्रा ने 10 सितंबर 2019 को ‘इडली अम्मा’ का एक वीडियो शेयर किया था। तब उन्होंने ‘इडली अम्मा’ के बिजनेस में इन्वेस्ट करने और उन्हें लकड़ी के चूल्हे की जगह गैस स्टोव देने की बात कही थी। जब महिंद्रा की टीम ‘इडली अम्मा’ से मिलने पहुंची तो उन्होंने एक नए घर की इच्छा रखी। उनकी इच्छा सम्मान करते हुए आनंद महिंद्रा ने अपना वादा निभाया।