Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ के रायपुर-बलोदाबाजार रोड पर सारागांव के पास एक छोटे ट्रक और ट्रेलर की टक्कर हो गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। जबकि 12 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस बात की जानकारी रायपुर एसपी लाल उम्मेद सिंह ने दी है। बता दें कि यह लोग बाना बनारसी से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे।
हादसे में 13 लोगों के मौत
जानकारी के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में में 9 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। हादसे पर जानकारी देते हुए रायपुर एसपी लाल उम्मेद सिंह ने कहा, “ग्राम चटौद से कुछ लोग बाना बनारसी में छठी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे लौट रहे थे। इसी दौरान रायपुर-बलौदाबाजार रोड के पास हादसा हो गया।कुल 13 लोगों की मौत हो गई है। 12 अन्य लोग घायल हो गए हैं। सभी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।”
#BREAKING_NEWS | रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर
दर्दनाक हादसा➡️ ट्रेलर से टकराई यात्रियों की गाड़ी
➡️ हादसे में 13 लोगों की मौत, कई घायल#raipurnews #Balodabazarroad #Passengercar #LatestNews #breakingnews #Trending #jantantratv pic.twitter.com/nLAsaCdZdy
— Jantantra Tv (@JantantraTv) May 12, 2025
छत्तीसगढ़ के सीएम ने जताया शौक
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, “कल और आज को मिलाकर सड़क दुर्घटनाओं में 13 लोगों की मृत्यु हुई है। मैं उनके प्रति शोक व्यक्त करता हूं…सरकार इसको गंभीरता से ले और आगे ऐसी दुर्घटनाएं ना हों, इसके लिए उपाय किए जाएं।”
रायपुर पुलिस ने दी जानकारी
रायपुर पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, चटौद गांव का एक परिवार बंसरी गांव में पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था। लौटते समय खरोरा थाना इलाके के पास ट्रेलर की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हुई है। जिसमें चार बच्चे और 9 महिलाएं शामिल हैं।
रायपुर के कलेक्टर ने हादसे पर दी जानकारी
घटना पर रायपुर के कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने बताया, “रात 12 बजे के आस-पास हमें हादसे की सूचना मिली थी। तत्काल प्रशासन की टीम सक्रिय हुई और घायलों को पास ही के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। 13 लोगों का निधन गया है। 11 से 12 लोग घायल हुए हैं। यदि उन्हें कोई आवश्यकता होगी तो तत्काल सहायता की जाएगी।”