Delhi News : दिल्ली विधानसभा चुनाव में बुरी तरह से हार के बाद आम आदमी पार्टी को एक और बड़ा झटका लग गया है। आज शनिवार, 15 फरवरी को आप के तीन पार्षद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है।
आप के 3 पार्षद BJP में हुए शामिल
दिल्ली नगर निगम की पार्षद अनिता बसोया, निखिल चपराना और धर्मवीर सिंह आज भाजपा में शामिल हुए हैं। सभी पार्षदों का दिल्ली पार्टी अध्यक्ष सचदेवा ने पार्टी के झंडे वाला पटका पहनाकर भाजपा में उनका स्वागत किया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि अनिता बसोया वार्ड 145 एंडूस गंज से AAP पार्षद थीं। निखिल चपराना हरिनगर वार्ड नंबर 183 से पार्षद थे और आरकेपुरम वार्ड से धरमवीर सिंह ने पार्टी की सदस्यता ली है।
इस मौके पर एंडूसगंज के आम आदमी पार्टी के कुछ महत्वपूर्ण पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ली। सभी का स्वागत वीरेंद्र सचदेवा ने पार्टी का पटका पहनाकर किया।
दिल्ली में AAP को मिली मात
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आये अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी की इस चुनाव में बेहद शर्मनाक हार हुई है। आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता में पिछले 10 साल से राज कर रही है। लेकिन इस बार दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल और आप को नकार दिया है। इस बार भाजपा 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में काबिज हुई हैं। दिल्ली में अब सीएम फेस को लेकर कई तरह के कायास लगाए जा रहे हैं।