Delhi New CM News : दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election) के नतीजे सामने आए एक हफ्ता हो चुका है। अब दिल्ली को नए मुख्यमंत्री के ऐलान का इंतजार है। 19 फरवरी को नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसी के साथ 27 साल दिल्ली की सत्ता से दूर रही भाजपा सरकार बनाएगी। जानकारी के मुताबिक प्रवेश वर्मा का नाम मुख्यमंत्री की रेस से बाहर हो सकता है। सूत्रों के अनुसार इस रेस में तीन नाम शामिल हैं। लेकिन प्रवेश वर्मा का नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं है।
भाजपा तीन नामों पर कर रही विचार
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा मनजिंदर सिंह सिरसा, जितेंद्र महाजन और रेखा गुप्ता के नाम पर विचार कर रही है। इन्हीं तीनों में से कोई एक दिल्ली की कुर्सी पर बैठ सकता है। सीएम चेहरे को लेकर भाजपा ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। दिल्ली की जनता का सब्र का बांध भी टूटता दिख रहा है। सभी यह जानना चाहतें हैं कि दिल्ली की कमान किसको मिलने वाली है। बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व तीन विधायकों के नाम पर चर्चा कर रहा है। जानकारी के मुताबिक जल्द ही भाजपा अपने सीएम के चेहरे ऐलान करेगी। भाजपा क्षेत्रीय-जातीय समीकरणों पर ध्यान देते हुए सीएम का ऐलान करेगी।
कौन होगा दिल्ली का सीएम ?
मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम सीएम की रेस में शामिल है। दूसरा नाम जीतेंद्र महाजन का आता है। जीतेंद्र महाजन अपनी कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। दिल्ली में भाजपा महिला मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता के नाम का भी ऐलान कर सकती है। दरअसल बीजेपी के किसी भी राज्य में मुख्यमंत्री पद पर इस समय कोई महिला नहीं है। ऐसे में दिल्ली को महिला नेतृत्व मिल सकता है। दिल्ली में सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित के बाद आतिशी ने जिम्मेदारी संभाली थी। किसी महिला को मुख्यमंत्री बनाने से पहला फायदा बीजेपी को यह होने वाला कि किसी भी जाति या समुदाय को नाराजगी नहीं होगी।