नई दिल्ली: Afghanistan Crisis: तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर नियंत्रण कर लिया गया है। इसी के मद्देनज़र भारत के निकासी मिशन के रूप में, आज लगभग 107 भारतीय नागरिक भारत में वापस लौटे हैं। भारतीय वायु सेना का विमान सी-17 ग्लोबमास्टर हिंडन एयरबेस पहुँच चुका है। इस विमान ने 168 यात्रियों के साथ काबुल से उड़ान भरी थी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस विमान में 107 भारतीय नागरिकों के साथ अफगानी भी सवार थे।
यह भी पढ़ें – Sanskrit Diwas: कब और क्यों मनाया जाता है संस्कृत दिवस? जानिए संस्कृत भाषा की महिमा।
Afghanistan Crisis: IAF C-17 पहुँचा हिंडन एयरबेस
आपको बता दें कि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट से दो नेपाली नागरिक भी भारत आ रहे हैं। रविवार को लगभग 1:20 बजे अरिंदम बागची ने कहा, “अफगानिस्तान से भारतीयों को घर लाया जा रहा है! IAF C-17 कुल 107 भारतीयों को लेकर ताजिकिस्तान से नई दिल्ली के लिए रवाना हुआ है। दो नेपाली नागरिकों को भी निकाला गया। दुशांबे में हमारे दूतावास द्वारा सहायता और समर्थन किया गया।”
Afghanistan Crisis: कतर के अधिकारियों को दिया धन्यवाद
कतर स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में काबुल से निकाले गए 168 नागरिकों को भारत भेजा जा रहा है। दूतावास ने मध्यरात्रि के बाद के एक ट्वीट में कहा, “107 भारतीयों का पहला जत्था, जिन्हें पिछले दिनों में काबुल से दोहा ले जाया गया था, आज रात भारत वापस लाया जा रहा है।” साथ ही यह भी कहा गया कि दूतावास के अधिकारियों ने भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए पूरी सहायता प्रदान की। ट्वीट में कहा गया, “हम कतर के अधिकारियों और सभी संबंधितों को इसे संभव बनाने के लिए धन्यवाद देते हैं।”