Glacier Burst In Chamoli : उत्तराखंड (Uttarakhand) के चमोली (Chamoli) में एक बड़ी खतरनाक दुर्घटना हुई है। यहां चमोली के माणा गांव में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही मच गई है। इस हादसे की चपेट में आने से 47 मजदूर बर्फ में दब गए हैं। बता दें कि हादसे का शिकार 57 मजदूर हुए थे। जिनमें से 10 मजदूरों को रेस्क्यू कर लिया गया है। फिलहाल बाकी 47 मजदूरों की तालाश जारी है।
चमोली में मची भारी तबाही
हादसे की खबर लगते ही प्रशासन और BRO की टीम मौके पर पहुंच गई। साथ ही राहत और बचाव कार्य शुरू भी कर दिया। 57 मजदूर इस हादसे का शिकार हुए थे, लेकिन 10 को रेस्क्यू कर लिया गया है। फिलहाल ITBP और गढ़वाल स्काउट की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। बता दें कि हादसे के दौरान बड़ी तादाद में प्राइवेट ठेकेदार के मजदूर यहां काम कर रहे थे। एवलांच आने पर सभी मौजूद मजदूर अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। इनमें से कुछ बचने में कामयाब रहे और कुछ मजदूर भर्फ की चपेट में आ गए हैं।
जिलाधिकारी ने दी हादसे की जानकारी
चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने IRS से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए रेस्क्यू कार्य करने के निर्देश दिए हैं। हादसे पर जानकारी देते हुए जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया “माणा गांव और माणा के पास हिमस्खलन की सूचना मिली। यहां सेना की आवाजाही के लिए बर्फ हटाने वाले 57 मजदूरों के होने की खबर मिली है। अभी तक किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।
जनपद चमोली में माणा गांव के निकट BRO द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
ITBP, BRO और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है।
भगवान बदरी विशाल से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की…
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 28, 2025
सीएम धामी ने जताया दुख
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा “जनपद चमोली में माणा गांव के निकट BRO द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ITBP, BRO और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है। भगवान बदरी विशाल से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं।” हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भीषण बारिश के कारण तबाही मच गई है।