Eid Ul Adha 2025 Advisory : देशभर में आगामी 7 जून को बकरीद का त्योहार मुसलमान बड़ी धूमधाम से मनाने वाले हैं। इसको लेकर देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में एडवाइजरी जारी कर दी गई है। इसका मकसद पशु कल्याण और सार्वजनिक स्वच्छता को बनाए रखना है।
दिल्ली में जारी की एडवाइजरी
दिल्ली सरकार ने 7 जून को बकरीद को देखते हुए यह दिशा-निर्देश दिए है। जिसका उद्देश्य जानवरों की भलाई और दिल्ली में साफ-सफाई को बनाए रखना है। इस एडवाइजरी के तहत दिल्ली में गाय, बछड़ा, ऊंट और कुछ अन्य प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है।
- पहला : गाय और ऊंट की कुर्बानी की अनुमति नहीं है
- दूसरा : स्लॉटर हाउस के अलावा कहीं भी किसी भी पशु की कुर्बानी गैर कानूनी.
- तीसरा : सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी की अनुमति नहीं
- चौथा : पुलिस को अवैध कुर्बानियों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही होगी
यूपी में भी दिशा निर्देश जारी
उत्तर-प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने बकरीद (ईद-उल-अजहा) को देखते हुए निर्देश जारी किए है। इस्लामिक सेंटर के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि “सिर्फ उन्हीं जानवरों की कुर्बानी करें जिन पर कानून में रोक नहीं है। कुर्बानी के बाद जानवरों का खून नालियों में बहाना सही नहीं है। इसे जमीन में दबा देना चाहिए। मांस को अच्छी तरह पैक करके दें, खुले में न ले जाएं और कुर्बानी का एक तिहाई हिस्सा गरीबों और जरूरतमंदों को जरूर दें।