Rekha Gupta News : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को आखिरकार अब सरकारी बंगला मिल गया है। हालांकि अभी उन्हें इस बंगले में शिफ्ट होने में थोड़ा समय लगेगा। क्योंकि फिलहाल इस बंगले में रंग-रोगन का काम चल जारी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को कार्यभार संभालने के 100 दिन बाद उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित सरकारी बंगला अलॉट किया गया है और वह इस बंगले में जल्द शिफ्ट हो चुकी है।
रेखा गुप्ता को मिला सरकारी बंगला
लोक निमार्ण विभाग की तरफ से गुरूवार, 5 जून को जारी आवंटन पत्र के मुताबिक, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आधिकारिक आवास अब उत्तरी दिल्ली में सिविल लाइंस के पास राज निवास मार्ग पर प्लॉट नंबर 8 होगा। इस प्लॉट पर 4 बंगले बने हुए हैं। रेखा गुप्ता को नंबर एक और नंबर 2 बंगला दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, पहले बंगले में वह रह सकती हैं। वहीं दूसरा बंगला वह कैंप ऑफिस के रूप में इस्तेमाल कर सकती है।
PWD के अधिकारी ने दी जानकारी
प्लॉट नंबर 8 पर 2 अन्य बंगले डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट और समाज कल्याण मंत्री रविंदर इंद्राज सिंह को दिए गए हैं। पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने बताया, कि “बंगला नंबर 1 का इस्तेमाल उपराज्यपाल के सचिवालय के लिए किया जा रहा था। जिसे अब खाली कराया जा रहा है, बंगला नंबर 3 पहले विधायक अभय वर्मा को आवंटित किया गया था। लेकिन उन्होंने इसे सरेंडर करने का फैसला किया है। जिसके बाद बंगला सीएम को आवंटित कर दिया जाएगा।”
इस बीच एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि “मुख्यमंत्री के आवास को लेकर आवंटन पत्र (Allotment Letter) जारी कर दिया गया है। लोक निमार्ण विभाग ने आवास की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।”
भाजपा ने 27 साल बाद की सत्ता में वापसी
इससे पहले, दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल 6 फ्लैग स्टाफ रोड पर रह रहे थे। जो सिविल लाइंस में स्थित है, फरवरी में दिल्ली में चुनाव भाजपा ने आम आदमी पार्टी को हराया था और सत्ता मे वापसी की थी।