Shivangi Joshi Ex Boyfriend News: ‘ये रिशता क्या कहलाता है’ फेम एक्टर शिवांगी जोशी अक्सर सुर्खियों में रहती है। अपने करियर के दौरान वह अपनी प्रोफेशन से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। हाल ही में टीवी इंड्स्ट्री के फेमस एक्टर कुशाल टंडन नें एक्ट्रेस के साथ अपना ब्रेकअप अनाउंस किया था। ‘बेहद’ ने अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर सभी को ब्रेकअप की खबर दी थी। जिसके फेम बाद फैंस काफी हैरान थे।
दोनों का कैमेस्ट्री को लोग काफी पसंद करते थे। दोनों ने सोनी टीवी के पॉपूलर शो ‘बरसातें’ में एक साथ काम किया था। शो के दौरान ही दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे।
लेकिन कुशाल के ब्रेकअप की खबर ने उनके चाहने वालों का दिल तोड़ दिया। उन्होंने अपनी स्टोरी में लिखा कि “मै अपने फैंस को ये बताना चहाता हूं कि मैं और शिवांगी अब साथ नहीं हैं। हालांकि कुछ देर में उन्होंने अपनी इस पोस्ट को डिलीट कर दिया।
कुशाल टंडन की नेटवर्थ कितनी है?
जानकारी के मुताबिक, कुशाल टंडन की नेटवर्थ 15 करोड़ के आसपास है। एक्टिंग के अलाावा वह मुंबई में अपना एक रेस्टोरेंट भी चलाते हैं। उनके रेस्टोरेंट का नाम ARBOUR 28 है। कुशाल ने बिग बॉस 7 और खतरों के खिलाड़ी में भी हिस्सा लिया था। खतरों के खिलाड़ी के लिए वह एक एपिसोड का 1-2 लाख रूपये लेते थे।
शिवांगी जोशी की नेटवर्थ
रिपोर्ट्स के अनुसार शिवांगी जोशी कि नेटवर्थ करीब 37 करोड़ है। शिवांगी ने अपने नायरा और आनंदी जैसे कई किरदारों से लोंगो का दिल जीता। फैंस अब उनके नऐ शो “ब़ढ़े अच्छे लगते हैं” का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। जानकारी के मुताबिक वह एक एपिसोड का 1.5 लाख रूपये चार्ज करती थीं।