गोलीबारी में एक छात्र की हुई मौत
यह घटना धौडाढ थाना क्षेत्र के ताराचंडी के पास की है। हंगामा उस दौरान हुआ जब 10वीं के छात्र परीक्षा दे रहे थे। परीक्षा में आंसरशीट देखकर नकल नहीं करने देने पर छात्रों के दू गट आपस में भीड़ गए। हंगामा धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि छात्रों ने गोलियां भी निकाल ली। इस दौरान गोली दो छात्रों को जा लगी। गोलीबारी में एक छात्र की मौत हो गई और एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के मुताबिक़ गोलीबारी में मौत हुई बच्चे का नामा अमित कुमार है। वह शंभू बिगहा के रहने वाले मनोज यादव का बेटा था। विवाद में शामिल सभी छात्र हाई स्कूल डेहरी के छात्र हैं। सभी छात्रों का एग्जाम सेंटर सासाराम के संत अन्ना हाई स्कूल में पड़ा था।
#BreakingNews | बिहार के सासाराम में परीक्षा के दौरान बवाल
➡️ बदमाशों ने 2 छात्रों को मारी गोली, 1 की मौत#Bihar #examsasaram #BreakingNews #Hindinews #Latestnews #Jantantratv #JTV pic.twitter.com/lWMzi4saoW
— Jantantra Tv (@JantantraTv) February 21, 2025
कैसे शुरू हुआ विवाद?
जानकारी के मुताबिक विवाद एग्जाम हॉल के अंदर आंसर शीट से नकल नहीं करने देने पर शुरू हुआ। जिसके बाद कुछ लड़कों ने बवाल करना शुरू कर दी। विवाद में मारपीट के दौरान ही फायरिंग हुई तो दो छात्रों को गोली लग गई। इलाज के लिए तुरंत दोनों छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन अमित कुमार की किस्मत ने आज उसका साथ नहीं दिया। उसकी लाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दुसरे छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने अमित के शव का पोस्टमार्टम करके उसे परिजनों को सौंप दिया है।
बिहार की व्यवस्था पर उठ रहा सवाल
यह हादसा बिहार की व्यवस्था और प्रशाशन पर सवाल उठाता है? सवाल है कि छात्रों के पास बंदूक कहां से आई? बवाल के दौरां टीचर और स्कूल प्रशासन कहां था? मृतक अमित कुमार और दुसरे घायल बच्चे का क्या दोष था? छात्रों को बंदूक कहां से मिली?