India’s Got Latent Controversy: विवादित यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India Got Latent) से जुड़े मामले में अब राखी सावंत की भी एंट्री हो चुकी हैं। शो के दौरान की रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) के वीडियो वायरल होने के बाद काफी बवाल मचा था। यह बवाल अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ शो में आए लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं दूसरी तरफ अब शो में जज बनकर आईं राखी सावंत (Rakhi Sawant) भी मुश्किलों में फंसती हुई नजर आ रही हैं। महाराष्ट्र की साइबर सेल (Maharashtra Cyber Cell) ने राखी सावंत को समन भेज दिया है। उन्हें 27 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा गया है।
राखी सावंत की बढ़ी मुश्किलें!
एक्ट्रेस राखी सावंत भी इस शो इंडियाज गॉट लेटेंट में जज बनकर शामिल हुई थीं। शो का यह एपिसोड खूब वायरल हुआ था। इस एपिसोड के कई क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। रणवीर इलाहाबादिया के अश्लील कमेंट के बाद इस शो को लेकर खूब विवाद हुआ था। विवाद के बाद समय रैना को भी खूब ट्रोल किया जा रहा था। शो में मौजूद रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई थी। एफआईआर दर्ज होने के बड़ा राखी ने समय का सपोर्ट किया था।
राखी ने किया था समय का सपोर्ट
राखी सावंत ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि “एक इंसान ने गलती कर दी, लेकिन बाकियों को क्यों टारगेट किया जा रहा है। मैं मानती हूं कि रणवीर ने गलत कह दिया था, वह गलत था, लेकिन फिर समय रैना पर अटैक क्यों किया जा रहा है?” इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के आरोपी रणवीर इलाहाबादिया, अपूर्वा मुखीजा और समय रैना महाराष्ट्र साइबर के संपर्क में हैं। आज शुक्रवार, 21 फरवरी को सभी का बयान दर्ज किया जाना है। सभी महाराष्ट्र साइबर कार्यालय अपना बयान दर्ज कराने जाएंगे।
शो को लेकर जारी विवाद
गौरतलब हो कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने पेरेंट्स को लेकर अश्लील कमेंट के बाद खूब बवाल मचा था। समय रैना ने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सभी एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए थे। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में पॉडकास्टर और उसके सहयोगियों को अगले नोटिस तक किसी भी प्लेटफॉर्म पर कोई भी शो टेलिकास्ट करने से मना कर दिया है।