West Bengal Teacher Scam News : शिक्षक भर्ती घोटाले में पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। वहीं दीदी पर निशाना साधने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) को एक बड़ा मुद्दा मिल गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को लेकर ममता सरकार पर तल्ख टिप्पणी की है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में 25 हजार शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति अवैध ठहराया है।
संबित पात्रा ने साधा भाजपा पर निशाना
अब इस मामले पर शुक्रवार, 4 मार्च को भाजपा सांसद एवं प्रवक्ता संबित पात्रा ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। संबित पात्रा ने शिक्षक भर्ती घोटाले के लिए ममता सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा नेता ने सीएम ममता पर निशाना साधते हुए कहा कि “कानून के तहत जवाबदेही तय की जाएगी और पश्चिम बंगाल की सत्ता में भाजपा के आने पर ममता बनर्जी को कानूनी चुनौतियों का सामना करना होगा।”
संबित पात्रा ने आगे कहा कि “दीदी जेल जाएंगी। भारत में कानून का शासन है। जिस दिन बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी कानून की पूरी ताकत के साथ ममता बनर्जी को सामना करना होगा।”
शिक्षक भर्ती घोटाले पर कोर्ट का फैसला
गोरतलब हो कि, शिक्षक भर्ती में अनियमितताओं का हवाला देकर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को इस मामले पर फैसला लिया। कोर्ट ने 25 हजार से ज्यादा शिक्षकों एवं की नियुक्तियों को रद्द करने वाले कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले को सही ठहराया। साथ ही ममता सरकार पर तगड़ा निशाना साधा है। हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ ममता सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
ममता बनर्जी ने भाजपा को दी चुनौती
वहीं सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ममता बनर्जी ने कहा था कि ” वह न्यायपालिका का सम्मान करती हैं, लेकिन सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में नियुक्तियों को लेकर उच्चतम न्यायालय के फैसले से ‘मानवीय आधार पर’असहमत हैं।” साथ ही ममता बनर्जी ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा था कि “कि वह प्रभावित उम्मीदवारों का समर्थन करने के लिए गिरफ्तार होने को तैयार हैं।”