Waqf Amendment Act News : भाजपा ने वक्फ संशोधन अधिनियम के लाभों को समझाने के लिए पूरे देश में वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान शुरू किया है। भारतिय जनता पार्टी का यह अभियान 20 अप्रैल से 5 मई तक चलने वाला है। इन 15 दिनों में भाजपा लोगों को वक्फ कानून के सभी लाभों से जागरूक कराएगी।
15 दिनों तक चलेगा जागरूकता अभियान
उत्तर प्रदेश के मंत्री दानिश आज़ाद के अनुसार, वक्फ संशोधन अधिनियम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा उठाया गया एक बेहद अहम कदम है। उन्होंने कहा कि “वक्फ कानून के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। मोदी सरकार का एजेंडा आम मुसलमानों का विकास है। भाजपा सरकार इन्हीं सभी लोगों के लिए काम कर रही है। आज मोदी सरकार ने मुस्लिम समुदाय को आगे बढ़ाने के लिए एक सकारात्मक पहल की है, जो बहुत ही अद्भुत है। मोदी सरकार का एजेंडा हमेशा मुसलमानों का विकास रहेगा।
राकेश त्रिपाठी ने दी जानकारी
इस मामले पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने शनिवार को कहा कि “विपक्ष लगातार वक्फ संशोधन अधिनियम के बारे में अफवाहें फैला रहा है। अब इसके लिए भाजपा सरकार जागरूकता अभियान चलाएगी। इस दौरान बताया जाएगा कि यह कानून मुस्लिम समुदाय के लिए किस तरह से फ़ायदेमंद है। विपक्ष लगातार वक्फ संशोधन अधिनियम के बारे में अफ़वाहें फैला रहा है। ऐसे में भाजपा ने अपनी ज़िम्मेदारी स्वीकार की है और अब इन अफ़वाहों को स्पष्ट करने का काम करेगी। इसके लिए भाजपा बड़े पैमाने पर जन जागरूकता अभियान चला रही है। ताकि मुसलमानों को इस कानून के सभी फायदों के बारे में पता लग सके।”
बता दें कि जब से वक्फ संशोधन विधेयक संसद में पारित हुआ और इसने कानून का रूप लिया है। तब से पूरे देश में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है।