Manoj Kumar Death News : बॉलीवुड के मशहुर एक्टर और फिल्म निर्माता मनोज कुमार का शुक्रवार, 4 मार्च को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने 87 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह पिछले काफी समय से बिमार चल रहे थे। मनोज कुमार को देशभक्ति फिल्मों में काम कर नाम और शोहरत का मुकाम हासिल किया।उन्हें ‘भारत कुमार’ के नाम से एक खास पहचान मिली थी।
#BreakingNews | फिल्म अभिनेता मनोज कुमार का निधन
➡️ मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन#ManojKumar #Death #JANTANTRATV #BREAKINGNEWS #UPDATE #TRENDING #NEWSTODAY #UPDATE pic.twitter.com/4huKW7Vz5L
— Jantantra Tv (@JantantraTv) April 4, 2025
काफी समय से बिमार चल रहे थे एक्टर
मनोज कुमार के पारिवारिक मित्र एवं फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने बताया कि “मनोज कुमार काफी समय से बिमार चल रहे थे। उम्र संबंधी समस्याओं के कारण तड़के करीब साढ़े तीन बजे उनका निधन हो गया। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कहा कि “महान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित, हमारे प्रेरणास्रोत और भारतीय फिल्म उद्योग के ‘शेर’ मनोज कुमार जी अब हमारे बीच नहीं रहे। यह फिल्म उद्योग के लिए बहुत बड़ी हानी है। पूरी इंडस्ट्री उन्हें याद करेगी।’
1957 में मनोज कुमार ने की थी शुरूआत
मनोज कुमार को शहीद, उपकार और पूरब और पश्चिम जैसी फिल्मों की वजह से जनता को खूब प्यार मिला। बता दें कि, मनोज कुमार का असली नाम हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी था। 24 जुलाई 1937 को जन्मे मनोज कुमार ने अपने आदर्श दिलीप कुमार के सम्मान में अपना स्क्रीन नेम रखा था। उन्होंने अपने करियर की उस समय शुरूआत की जब भारतीय सिनेमा बदलाव के दौर से गुजर रहा था। मनोज कुमार ने अपने अभिनय से सभी का दिल जीत लिया। मनोज कुमार ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1957 में फिल्म फैशन से की थी।