Gautam Adani: अडानी के लिए साल 2024 काफी अच्छा रहा है। जब वहीं इसी साल सुप्रीम कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया। तो दूसरी ओर, मुकेश अंबानी को पछाड़कर गौतम अडानी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि, दुनिया के -अरबपतियों की लिस्ट में गौतम अडानी 97.6 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि अंबानी 13वें स्थान पर खिसक गए हैं, अंबानी के कुल संपत्ति की बात करें तो 97 अरब डॉलर है।
अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी उछाल
आपको बता दें साल 2024 की शुरुआत अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के लिए काफी शानदार रही। पिछले 4 दिन की कमाई में अडानी ने दुनिया के सभी अमीरों को पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक इस साल अबतक अडानी की संपत्ति 13.3 अरब डॉलर बढ़ी है। इसमें से 7.67 अरब डॉलर तो गुरुवार को ही बढ़ गई। अडानी-हिंडनबर्ग केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी उछाल है और अडानी की संपत्ति में इससे इजाफा हो रहा है। अडानी अब दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 2 पायदान ऊपर चढ़कर 12वें पर पहुंच गए हैं। जबकि, मुकेश अंबानी 13वें पायदान पर हैं। अडानी इस साल अब तक के टॉप गेनर हैं। इससे पहले साल 2023 के वह टॉप लूजर रहे।
देखें पूरी लिस्ट