Sonia Gandhi Health Update: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की गुरुवार, 20 फरवरी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल (Sir Gangaram Hospital) में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक फिलहाल उनकी तबियत ठीक बताई जा रही है। डॉक्टर्स की एक टीम फिलहाल उनकी स्तिथि पर निगरानी रखे हुए हैं। आज शुक्रवार 21 फरवरी 2025 को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत
सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) दिसंबर 2024 में 78 साल की हो चुकी हैं। सर गंगा राम अस्पताल के प्रबंधन की ओर से कहा गया “सोनिया गांधी को पेट से संबंधित समस्या के कारण भर्ती कराया गया था। उनका रूटीन चेकअप किया गया है। फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है। उन्हें शुक्रवार, 21 फरवरी 2025 को सुबह तक अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। उनकी निगरानी डॉ. समीरन नंदी (DR. Samiran Nandi) कर रही हैं।”
इससे पहले भी बिगड़ चुकी है तबियत
सोनिया गांधी इससे पहले तबीयत खराब तबियत के कारण दिसंबर 2024 में कर्नाटक के बेलगावी में आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक (CWC) में भी शामिल नहीं हुई थी। उस दौरान भी उन्हें सर गंगाराम अस्पताल (Sir Gangaram Hospital) में भर्ती कराया गया था। हालांकि उस दौरान भी उनकी तबियत में जल्द सुधार हो गया था।