Rinku Singh-Priya Saroj Engagement: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई आज रविवार को समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ हो गई है। इस समारोह में कई वीवीआईपी मोहमानों ने शिरकत की। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, रामगोपाल यादव, जया बच्चन, धर्मेंद्र यादव, संभल के सांसद जियाउर्र रहमान बर्क शामिल हुए। सगाई में शामिल होने वाले महमानों की सुरक्षा का खास इंतजाम किया था।
इस खास मौके के लिए रिंकू सिंह ने क्रीम रंग की शेरफानी पहनी हुई थी। वह काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं प्रिया सरोज की बात करें तो उन्होंने लाइट पिंक रंग के लहंगा चुन्नी पहनी हुई थी। लाइट मेकअप और हल्की ज्वैलरी के साथ सपा सांसद ने अपना लुक कंप्लीट किया था। वह इस जोड़े में बेहद क्यूट लग रही थीं। रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज का हाथ पकड़कर स्टेज पर एंट्री ली। इस दौरान ‘खुशियां दा चढ़्या’ गाना बज रहा था।
रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को हाथ पकड़कर स्टेज पर चढ़ाया। इस दौरान जब वह फोटो खिंचवा रहे थे तब रिंकू ने प्रिया से कुछ कहा तो वह अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। इसके बाद रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को अंगूठी पहनाई। फिर रिंकू ने प्रिया का हाथ थामा और ऊपर उठाया, दोनों बहुत खुश थे। हालांकि प्रिया इस दौरान थोड़ी भावुक नजर आईं।
प्रिया सरोज की आंखों में इस खास मौके पर खुशी के आंसू थे। वह इसे रोक नहीं पाए फिर एक शख्स ने उन्हें रुमाल लाकर दिया, उन्होंने अपने आंसू पोंछे। इसके बाद रिंकू सिंह ने प्रिया से बात की और उन्हें हंसाने की कोशिश की। उसके बाद एक बार फिर प्रिया के चेहरे पर मुस्कान आ गई।