Delhi BJP Candidate List For Delhi Polls : दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election) को अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली चुनाव के लिए आज बृहस्पतिवार 16 जनवरी को चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में दिल्ली भाजपा ने 9 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। इस लिस्ट 6 नाम ऐसे भी हैं, जिसने सभी को चौंका दिया है।
भाजपा ने 9 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ग्रेटर कैलाश से सौरभ भरद्वाज (Saurabh Bhardwaj) के खिलाफ भाजपा ने शिखा राय को मैदान में उतारा है। वहीं, बवाना से रवींद्र कुमार को भाजपा ने टिकट दिया है। वजीरपुर से पूनम शर्मा चुनावी मैदान में उतरने वाली हैं। दिल्ली कैंट से भुवन तंवर, संगम विहार से चंदन कुमार चौधरी और त्रिलोकपुरी से रविकांत उज्जैन को मैदान में उतारा गया है। वहीं शाहदरा से संजय गोयल, बाबरपुर से अनिल वशिष्ठ और गोकलपुर (एससी) से प्रवीण निमेष को टिकट दिया गया है।