Delhi Shahdara Murder Case : देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां शाहदरा जिले के जीटीबी एन्क्लेव इलाके में एक युवती का शव मिला है। युवती की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है। पुलिस ने सोमवार, 14 अप्रेल को इस घटना की जानकारी दी। शाहदरा की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) नेहा यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ” करीब आधे घंटे पहले हमें सूचना मिली कि एक लड़की को गोली मार दी गई है। जिसके बाद हम घटना स्थल पर पहुंचे।
डीसीपी नेहा यादव ने दी घटना की जानकारी
डीसीपी नेहा यादव ने आगे बताया कि “यह जीटीबी एन्क्लेव का इलाका है। लड़की का शव देखकर उसकी उम्र करीब 20 साल के करीब है। फिलहाल अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है। शरीर पर दो गोली लगने के निशान है। पोस्टमार्टम के बाद पूरी जानकारी मिल पाएगी। पुलिस ने बताया कि 29 मार्च को शाहदरा के विवेक विहार इलाके में एक घर के अंदर एक महिला का शव मिला। पुलिस उपायुक्त डीसीपी नेहा यादव ने घटना के बारे में बताया कि हमें 4.37 बजे एक कॉल मिली कि एक घर से बदबू आ रही है।”
बैग के अंदर मिला महिला का शव
जानकारी के मुताबिक, घर का नंबर 118 ए, सत्यम एन्क्लेव, झिलमिल कॉलोनी है। ये विवेक विहार में डीडीए फ्लैट हैं। घर के मालिक विवेकानंद मिश्रा हैं, जिनकी उम्र करीब 50 से 60 साल के बीच होगी। घर में एक महिला का शव एक बैग के अंदर मिला। जिसे कंबल में लपेटा गया है। बैग एक बॉक्स के अंदर था और उस पर अगरबत्ती रखी हुई थी। डीसीपी यादव ने कहा कि अभी तक किसी को पकड़ा नहीं गया है, लेकिन फिलहात जांच-पड़ताल चल रही है।