Dhanashree Verma New Song : कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा और क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल का तलाक हो चुका है। दोनों का तलाक गुरुवार को फैमिली कोर्ट में आधिकारिक तौर पर हो गया। चहल और धनश्री इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दोनों ने अपने तलाक पर अब तक बयान नहीं दिया है। अब इस धनश्री ने अपना नया गाना रिलीज कर दिया है। इस गाने के लिरिक्स ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस गाने के लिरिक्स को धनश्री वर्मा की पर्सनल लाइफ से जोड़कर देखा जा रहा है।
धनश्री वर्मा का नया म्यूजिक वीडियो हुआ रिलीज
धनश्री वर्मा ने तलाक के ही दिन अपना नया गाना ‘देखा जी देखा मैंने’ रिलीज हुआ है। इस गाने के लिरिक्स काफी इमोशनल हैं। गाने में धनश्री को इमोशनल होते देखा जा सकता है। गाने में धनश्री के दर्द दिखाई दे रहा है। गाने में उनकी एक्टिंग की लोग काफी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। उनके साथ इस गाने में इश्वाक सिंह लीड रोल में नजर आए हैं। इस गाने में धनश्री को उनके पति यानी इश्वाक सिंह धोखा देते हैं। जब इस बात का पता धनश्री को लगता है, तो वह इसका दर्द नहीं झेल पाती और उसे छोड़कर चली जाती हैं। इस गाने को ज्योति नूरन ने अपनी आवाज में गाया है।
गाने को पर्सनल लाइफ से जोड़ रहे लोग
धनश्री वर्मा के इस गाने को लोग उनकी पर्सनल लाइफ से जोड़कर देख रहे हैं। यह गाना लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। लोग इस गाने पर जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग इस पर युजवेंद्र चहल का सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं कई लोग धनश्री वर्मा को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं।