Amit Shah News : गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने देश की सुरक्षा को लेकर राज्यसभा में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने राज्यसभा को संबोधित करते हुए कहा “पिछले 10 साल में सुरक्षा और मजबूत हुई। समय के हिसाब से बदलाव काफी जरुरी है। हम भारत में आने वाली हर चुनौती से निपट रहे हैं।
आतंकवाद पर खुलकर बोले अमित शाह
भारत ने पाकिस्तान (Pakistan) के भीतर घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की है। लेकिन कई अपराध भारतीय सीमा के बाहर हो रहे हैं। देश में तीन नासूर है। जम्मू कश्मीर में आतंकवाद पहला नासूर था. दूसरा नक्सलवाद और उत्तर पूर्व उग्रवाद तीसरा नासूर था। भाजपा ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को खत्म किया।
“अब लाल चौक पर तिरंगा फहरा रहा”
अमित शाह ने आगे कहा “भाजपा की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। हम ने हर बार आतंकवाद को करारा जवाब दिया है। हमने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को भी उखाड़ फेंका है। अब लाल चौक पर तिरंगा फहरा रहा है। पहले यहां आतंकवादियों के जुलूस निकला करते थे। अब आतंकी जहां मरते हैं, वहीं दफन होते हैं।”
गृह मंत्री ने आतंकवाद पर बात करते हुए कहा कि “भाजपा आतंकवाद और आतंकवादी को नहीं सह सकती है। यहां अब निवेश बढ़ रहा है। जम्मू-कश्मीर में चुनाव के समय एक भी गोली नहीं चलती है। पहले यहां चुनाव भी बड़ी मुश्किल से हुआ करते थे।”