Disha Patani Bold Saree Look: एक्ट्रेस दिशा पाटनी फिल्मी दुनिया का एक ऐसा नाम हैं, जो अपने फैशनेबल अंदाज से लोगों का दिल जीत लेती हैं। उनका अंदाज जितना स्टाइलिश होता है उससे कई ज्यादा ग्लैमरस भी होता है। दिशा इंडियन अटायर को भी खूबसूरती के साथ बोल्ड और ग्लैमरस बनाना बहुत अच्छे से जानती हैं। ऐसे में उन्हें फैंस ने ‘बोल्ड फैशन क्वीन’ नाम दिया है।
हालांकि दिशा यूं तो कभी भी अपने साड़ी लुक में थोड़ा ग्लैमर जोड़ना नहीं भूलती, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक ऐसा साड़ी लुक कैरी किया जिसे देखते ही सभी को माधुरी दीक्षित की याद आ गई। दरअसल, पिछले हफ्ते एक इवेंट में शामिल होने के लिए दिशा पाटनी ने माधुरी दीक्षित का एक फेमस लुक रिक्रिएट किया। आइए देखते हैं दिशा पाटनी ने माधुरी दीक्षित का एक फेमस लुक रिक्रिएट किया और दिशा पाटनी ने क्या पहना था।
दिशा की साड़ी कैसी थी?
उन्होंने ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी थी, जिस पर सिल्वर एम्बेलिशमेंट डिजाइन की गई है। दिशा (Disha Patani) का ब्लाउज भी उनके लुक को बोल्ड बनाने में पीछे नहीं रहा। उन्होंने फुल-स्लीव्स (Full Sleeves Blouse) ब्लाउज पहना था, जिसमें स्वीटहार्ट नेकलाइन दी गई थी। ब्लाउज पर की गई बारीक और सुंदर एंब्रॉयडरी उनके पूरे लुक को सुंदर बना रही थी और ग्लैमर का तड़का भी लगा रही थी।
कैसा था दिशा का मेकअप ?
अब बात करें मेकअप की तो दिशा ने अपने लुक में परफेक्ट बनाने के लिए गालों पर हल्का ब्लश और हाईलाइटर का लगाया था। जिससे उनके चीक्स शाइनी और फ्रेश दिख रहे थे। आंखों पर उन्होंने काजल और आईलाइनर के साथ गहरा आईशैडो लगाया थाष जिससे उनकी आंखों को बोल्ड लुक मिल रहा था। इसके अलावा लंबी पलकों ने उनकी आंखों को और भी आकर्षक बना दिया था। होंठों पर उन्होंने ग्लॉसी ब्राउन लिपस्टिक लगाई, जो पूरे मेकअप को खूबसूरत बना रही थी।
मिनिमल जूलरी से लुक को किया स्टाइल
दिशा ने अपने लुक को और ज्यादा शानदार बनाने के लिए ट्रेडिशनल इयररिंग्स कैरी किए जिन्होंने उनके पूरे लुक को और भी निखार दिया। इयररिंग्स के अलावा दिशा ने सिर्फ और सिर्फ हाथों में अंगूठी पहनी थी. उन्होंने अपने लंबे बालों को स्टाइल करने के बजाय खुला छोड़ना सही समझा।