मेष: इस राशि के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहने वाला है। आज के दिन आप जो कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। समय के महत्व को समझकर कर्म करते जाएं, लाभ अपने आप मिलने लगेगा। भवन या भूमि की खरीदारी के लिए भी समय अच्छा है।
वृषभ: इस राशि के जाकतकों के आज रुके हुए कार्य बन सकते हैं। व्यवसाय हो या नौकरी सभी कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न होंगे। दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी।
मिथुन: आपको आज मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। आपकी परिस्थितियों में तेजी से बदलाव शुरू होगा। जिस प्रकार के फायदे और लाभ के विषय में आप अनुमान लगा रहे हैं उसमें कुछ रुकावटें आ सकती हैं। ऐसा लगेगा मानो सब कुछ आपके विरूद्ध हों।
कर्क: इस राशि के जातकों को वाहन सावधानीपूर्वक चलाने की सलाह दी जाती है। आप स्वास्थ्य हानि व शारीरिक पीड़ा से भी ग्रस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। स्थान परिवर्तन का भी योग है। धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं।
सिंह: आज के दिन आप किसी पुराने साथी से मिल सकते हैं। आज अपने आपके लिए कुछ समय निकालें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। किस्मत का सितारा बदल रहा है, लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति के बिना आप कामयाबी नहीं पा सकेंगे।
कन्या: आज के दिन आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल पुथल रह सकती है। गृहस्थ जीवन में परेशानियां हो सकती है।
जानिए बाकी राशियों का हाल
तुला: इस राशि के जातकों को आज के दिन मान-सम्मान मिलेगा। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। यात्रा में सफलता के योग बन रहे हैं। आज के दिन जो भी काम करें उसमें अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। आप अपने बिजनस अथवा ऑफिस की ओर से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।
वृश्चिक: आज के दिन आप थोड़े नकारात्मक रहने वाले हैं। क्रोध एवं आवेश से बचें। वाणी पर संयम रखें वाद-विवाद से बचें तभी दिन की शुभता प्राप्त होगी। दिन कुछ परेशानियों भरा हो सकता है। दूसरों के मामले में भी ज्यादा दखल न दें अन्यथा मान हानि तथा अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
धनु: आज के दिन इस राशि के जातकों के पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात यादगार रहेगी। यात्रा मंगलमय रहेगी। सभी कार्य पूर्ण होंगे। दिन शुभ रहेगा। विदेश यात्रा का योग है। अपनी मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी होगा।
मकर: आज आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। आज कोई नया कार्य या प्रॉजेक्ट शुरू करना लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। संपत्ति से लाभ होने की संभावना है। निवेश लाभदायी रहेगा।
कुंभ: आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायी है। आज सोचा हुआ कार्य पूर्ण होगा। कार्य सिद्धि का दिन है। मानसिक भार आज हल्का रहेगा। आपके खर्चे कम हो जाएंगे, फलस्वरूप आपका मन शांति का अनुभव करेगा लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं अभी भी रह सकती हैं।
मीन: आज आपकों अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की सलाह दी जाती है। यात्रा करने से परहेज करें। मानसिक तनाव से बचें। किसी भी कार्य में प्रमाद हानिकारक होगा, आपको अपने परिवार के स्वास्थ्य, बीमारी या अन्य किसी क्षति पर कुछ पैसा खर्च करना पड़ सकता है।