नई दिल्ली: 30 अगस्त 2019 राशिफल
मेष राशि
इस राशि के जातकों का आज शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन अधीनस्थ कर्मचारी, मित्र या भाई के कारण तनाव मिल सकता है।
वृष राशि
गणेश जी कहते हैं कि आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन और सम्मान में वृद्धि होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोगों की धन और सम्मान की दिशा में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
सिंह राशि
इस राशि के बारे में गणेश जी कहते हैं कि आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले लोगों के रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।
तुला राशि
गणेश जी के अनुसार, आज आपको महिला अधिकारी या घर की किसी महिला के कारण तनाव मिल सकता है। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों के यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। धन और सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।
धनु राशि
धनु राशि वाले लोगों के निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा।
मकर राशि
गणेश जी कहते हैं कि आज आपको सुखद समाचार मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धन हानि और व्यर्थ की उलझनें संभव हैं।
कुंभ राशि
इस राशि के लोगों को रोग और शत्रु तनाव का कारण हो सकते हैं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों की धन और सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।