नई दिल्ली: 25 जुलाई 2019 राशिफल
मेष राशि
इस राशि के लोगों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी काम में अपने जीवनसाथी की मदद मिल सकती है। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा।
वृष राशि
वृष राशि वाले लोगों का आज का दिन बेहतरीन रहेगा। छात्रों के लिये आज का दिन करियर में नया बदलाव लायेगा। आपके काम की प्रशंसा होगी। प्रेम-संबंधों में मजबूती आएगी।
मिथुन राशि
गणेश जी कहते हैं कि आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी विशेष काम में परिवार वालों का सहयोग मिल सकता है। नौकरी में उन्नति होने के चांस बन रहे हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। मित्रों से मेल-जोल बढ़ सकता है। संतान आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं। किसी उच्च अधिकारी से आपका संपर्क हो सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के बीच थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन शाम तक सब बेहतर हो जाएगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि की बात करें तो इस राशि के जातकों के लिए आज दिन बहुत ही शानदार रहेगा। भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। अगर आपका कार्य शिक्षण संस्थान से जुड़ा है, तो आज लाभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के बारे में गणेश जी कहते हैं कि आज आपका ठीक-ठाक रहेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। आज धैर्य और सयंम से काम लेना चाहिए। आज भागदौड़ की अधिकता थोड़ी ज्यादा हो सकती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि की बात करें तो इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आपका दिन दूसरों की सेवा-सत्कार में बीत सकता है। आज लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे।
धनु राशि
गणेश जी कह रहे हैं कि आज आपका दिन उत्तम रहेगा। सोसाईटी के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न रहेंगे। रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। किसी बुजुर्ग की मदद करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आप सेहतमंद रहेंगे।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज व्यापार सामान्य लाभ देगा। आज पारिवारिक सुख में वृद्धि हो सकती है। करियर को लेकर उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है। अधिकारी वर्ग से थोड़ा तनाव उत्पन्न हो सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज उच्च अधिकारी से अच्छे संबंध बनाये रखने का प्रयास फलदायक होगा। किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। करियर में तरक्की के योग बने हुए है। ऑफिस में माहौल अनुकूल बना रहेगा।
मीन राशि
इस राशि के लोगों को आज कार्यक्षेत्र में नये विचारों पर अमल करने के मौके मिल सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज जिस काम से यात्रा करेंगे, उसमें कामयाबी मिल सकती है। जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है।