नई दिल्ली : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हो रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन ही मयंक अग्रवाल ने अपना इस सीरीज का दूसरा शतक जड़ दिया। पहले दिन के अंत में भारत 273 -3 थी। रोहित शर्मा को जल्दी खो देने पर भारत को एक मज़बूत साझेदारी की ज़रुरत थी। मयंक अग्रवाल 195 गेंदों में 108 रन बना कर रबादा की गेंद पर आउट हो गये। इसी के साथ ही मयंक ने कई रिकॉर्ड भी तोड़े। रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग को साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक से ज़्यदा शतक बनाने के रिकॉर्ड में मयंक अग्रवाल भी शामिल हुए। मयंक भारत के ऐसे खिलाडी है जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो शतक बनाये है।
भारत ने इस दूसरे टेस्ट में आने से पहले अपनी टीम में एक ही चेंज किया था, एक एक्स्ट्रा गेंदबाज़ के रूप में। टीम में हनुमान विहारी की जगह उमेश यादव ने ले ली है। जब विराट कोहली से इस बदलाव पर रौशनी डालने को कहा गया तो उन्होंने बताया कि ये विकेट बहुत हार्ड है तोएक एक्स्ट्रा गेंबाज़ खिलाना टीम के लिया अच्छा हो सकता है। पहले दिन चेतेश्वर पुजारा ने भी एक अर्धशतक जड़ा था।