नई दिल्ली: खेल दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिट इंडिया अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने मेजर ध्यानचंद को भी याद किया। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद के रूप में हमें महान स्पोर्ट्सपर्सन मिले थे, आज देश उनको नमन कर रहा है।
दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि फिट इंडिया को जन आंदोलन बनाए जाने की जरूरत है।
स्पोर्ट्स में जो युवा खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे हैं, उससे उनका हौसला बढ़ेगा।
हमारी सरकार ने खेल जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं।
फिटनेस सिर्फ शब्द नहीं है, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए जरूरी शर्त है।
हमारे खिलाड़ी हमारी उम्मीदों और आकांक्षाओं को नए पंख लगा रहे हैं।
मुझे खुशी है कि बीते 5 सालों में भारतीय खेल जगत में काफी सुधार हुआ।
खेल का सीधा नाता फिटनेस से है, फिटनेस शब्द नहीं स्वस्थ जीवन की शर्त है।
उन्होंने कहा कि व्यायाम से लंबी आयु और सुख की प्राप्ति होती है।
अब फिटनेस को लेकर हमारे समाज में उदासीनता आ गई।
आज मोबाइल पर देखते हैं कि हम आज कितने स्टेप्स चले हैं।
आज हम चलते कम और गिनते ज्यादा हैं।
पीएम बोले- फिटनेस हर परिवार की चर्चा का विषय बनना चाहिए।
दुनियाभर में फिटनेस को लेकर बड़े-बड़े अभियान चलाए जा रहे हैं।
जो फिट है वो हिट है और आसमान छूता है। जीवन में ज्यादातर सफल लोग फिट होते हैं।