मेष: इस राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष आज मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।
वृष: आज के दिन आपका कोई रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।
मिथुन: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आज आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी। धन हानि की आशंका है। कोई ऐसा कार्य न करें जिसके कारण आर्थिक संकट आए। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
कर्क: आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
सिंह: आज इस राशि के जातकों को महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।
जानें बाकी राशियों का हाल
कन्या: आज का दिन आप परिवार के साथ बिताएंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा पर जाने की संभावना है।
तुला: व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। कुछ व्यावसायिक समस्याएं और कुछ पारिवारिक तनाव मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
वृश्चिक: आज आपको शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पुराने मित्रों से भेंट होगी।
धनु: इस राशि के जातकों को आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। रोग या विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
मकर: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।
कुंभ: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी लेकिन पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पुराने मित्रों से भेंट होगी।
मीन: इस राशि के जातकों की आज धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। परिवार का साथ मिलेगा। मनचाहे कार्य पूरे होंगे।