जनतंत्र डेस्क नई दिल्ली: अफ्रीका में रहने वाले उरिच नाम के लड़के का शरीर जन्म से ही मुड़ा हुआ था। बता दें कि उसका शरीर इतना मुड़ा हुआ था कि डॉक्टर्स भी जब इस लड़के से मिलते थे, तब उनकी बात सुनकर लड़का डर जाता था। डॉक्टर्स भी सर्जरी करने से इनकार कर देते थे। जन्म से ही उरिच मांसपेशियों से जुड़ी गंभीर समस्या को झेल रहा था।
क्या आपको पता हो उसकी बीमारी काफी गंभीर बताई गई थी, लेकिन आखिरकार वह दिन भी आया जब उसकी जिंदगी की एक नई शुरूआत हुई। आपको बता दें कि जन्म से ही उसके घुटने डिस्लोकेटेड थे। ऐसे में वह डंडे के सहारे चलता था। इस बीमारी का नाम Quadriceps contracture है। इस कंडीशन की वजह से उलरिच की मांसपेशियों के बढ़ने की दर हड्डियों के मुकाबले काफी कम थी। इस वजह से उसके पैर आगे की ओर अजीबोगरीब तरीके से मुड़े थे।
उलरिच का कहना है कि वह जब भी सड़क पर चलता था तो लोग उसे घूर कर देखते थे। उलरिच की मां, जॉर्जेट जब भी अपने बेटे को ऐसी हालत में देखती थीं तो उनका दिल टूट जाता था। परिवार के पास ऑपरेशन करवाने के लिए भी जरूरी पैसे नहीं थे।
परिवार के लिए उम्मीद की किरण बनकर आया अफ्रीका मर्सी चैरिटी, जिसने इस लड़के की सर्जरी करवाने का बीड़ा उठाया। इसके बाद लड़के की कई सर्जरी हुईं, फिर उलरिच पहली बार अपने दम पर खड़ा हो पाया।