रश्मि सिंह|Health Tips: मुलेठी एक औषधि की तरह है जो सर्दियों में जबरदस्त फायदेमंद होता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक की सेहत के लिए इसके कई बेनिफिट्स होते है। सर्दी के मौसम में आयुर्वेद और चीनी चिकित्सा में कफ को जड़ से खत्म करने के लिए मुलेठी का इस्तेमाल किया जाता है। लिकोरिस यानी मुलेठी में एक प्राकृतिक मिठास पाई जाती है, इसलिए इसका इस्तेमाल स्वाद बढ़ाने में भी होता है। आइए जानते हैं सर्दियों में मुलेठी खाने के क्या-क्या फायदे हैं।
मुलेठी इतनी फायदेमंद क्यों
मुलेठी में विटामिन C, विटामिन E, जिंक और सेलेनियम जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते है। ये सेलुलर फंक्शन को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को रिमूव कर शारीरिक तनाव से लड़ने में मदद करते है। यह पाचन में भी मददगार होते है। इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी का प्रभाव भी पाया जाता है। अर्थराइटिस और अस्थमा के इलाज में भी मदद करते है।
मुलेठी का इस्तेमाल कैसे करें
ठंड के मौसम में मुलेठी का इस्तेमाल चाय के साथ कर सकते है। दिन में कम से कम दो से तीन बार मुलेठी की चाय पी सकते है। इससे खांसी कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए मुलेठी को एक कप पानी में पांच मिनट तक उबालकर उसका पानी पिएं। इससे खांसी से आराम मिल सकती है।
ठंड में मुलेठी के फायदे
- इम्युनिटी होगी बूस्ट
सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्ट करने में मुलेठी का इस्तेमाल कर सकते है। इसके सेवन से सर्दियों में बीमारियां आप तक नहीं पहुंच पाती है। चूंकि मुलेठी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, इसलिए इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद मिलती है। - दूर होगी गले की खराश
मुलेठी यानी मंजिष्ठा एंटी इन्फ्लेमेटरी और सूदिंग गुणों वाला होता है। इसके सेवन से गले की खराश से राहत मिल सकती है। यह नेचुरल तरीके से ब्रोंकस पर सुरक्षात्मक परत बनाने का काम करता है और सर्दियों में गले को फायदे पहुंचाते है। - सांस की तकलीफ करे दूर
सर्दियों में सांस की समस्याएं तेजी से बढ़ती हैं, ऐसे में मुलेठी काम आ सकती है। कंजेशन से राहत देने और ब्रोन्कियल हेल्थ में ये मदद कर सकती है। इसके सेवन से कफ हटाने वाले बलगम ढीले होते है और आसानी से कफ बाहर निकल जाते है। - शरीर में गर्माहट आती है
ठंड के मौसम में मुलेठी ठंडे तापमान में शरीर को गर्म रखने में मदद मिलती है। मुलेठी को अपनी दिनचर्या में शामिल कर ठंड से निपटने में मदद मिलती है। इससे शरीर कई बीमारियों से बच सकता है। - ड्राई स्किन से मिलेगी राहत
सर्दियों में स्किन ड्राई और हार्ड होती है। इससे स्किन पर रेड रैशेज हो सकते हैं. मुलेठी के सूजन-रोधी और मॉइस्चराइजिंग गुण स्किन को सॉफ्ट और शाइनिंग बनाते है। मुलेठी और इसकी पत्तियों को पीसकर मास्क तैयार कर चेहरे पर लगाने से ड्राई स्किन से छुटकारा मिल सकता है।