India Action Against Pakistan News : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक के बाद एक कई सख्त एक्शन लिए हैं। सिंधु जल समझौते जैसे एक्शन पर रोक लगाने जैसे बड़े फैसलों के बाद मोदी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक रणनीति को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान से आयात पर भी बैन लगा दिया है। भारत सरकार ने पाकिस्तान में पैदा होने वाली या वहां से आने वाली सभी वस्तुओं के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। भारत सरकार का यह फैसला तत्काल रूप से लागू किया गया है।
पाकिस्तान से आयात पर लगा बैन
भारत ने अपने इस फैसले से यह साफ कर दिया है, कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को शरण देता रहेगा तब कर भारत उससे किसा भी प्रकार का सहयोग नहीं करेगा। फिर चाहे वो व्यापारिक हो या कूटनीतिक। भारत के इस फैसले से पाकिस्तान पर गहरा असर पड़ता दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान के कुछ उद्योगों पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। खासकर जो अपने फायदे के लिए पूरी तरह से भारत पर निर्भर थे। पाकिस्तान से सीधे आयातित वस्तुओं में सीमेंट, ड्राई फ्रूट शामिल है। भारत के इस फैसले के बाद अब किसी भी माध्यम से पाकिस्तानी वस्तु यहां नहीं आ सकेगी।
पाकिस्तान पर बढ़ेगा दबाव
भारत से व्यपार बंद होने के बाद विदेशी मुद्रा भंडार पर काफी दबाव बढ़ने वाला हो। जो पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय छवि पर काफी असर डालेगा। पहलगाम आतंकी हमले से पहले साल 2019 में पुलवामा अटैक के बाद भारत ने पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन (MFN) का दर्जा वापस ले लिया था।
पहलगाम आतंकी हमला
पहलगाम आतंकी हमला 22 अप्रैल 2025 को जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित पहलगाम की बैसरन घाटी में हुआ था। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें से अधिकांश हिंदू पर्यटक थे। हमलावरों ने पीड़ितों को गोली मारने से पहले उनके नाम और धर्म पूछे थे और कथित तौर पर हिंदुओं को निशाना बनाया था। प्रतिरोध मोर्चा (TRF) ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। भारत सरकार ने हमले के बाद पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों को सीमित कर दिया और हमलावरों को पकड़ने के लिए एक अभियान शुरू किया।