IND vs PAK Live Score: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) में आज भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई के मैदान पर टक्कर जारी है। इस मुकाबले का इंतजार भारत और पाकिस्तान के फैंस काफी समय से कर रहे थे। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। आखिरी बार भारत और पाकिस्तान का मुकाबला टी20 विश्व कप 2024 में हुआ था।
पाकिस्तान हुई ऑल आउट, भारत को मिला 242 का टारगेट
पाकिस्तान की पूरी टीम 241 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट चुकी है। भारत की तगड़ी गेंदबाजी के आगे पूरी टीम ढ़ेर हो चुकी है। पाकिस्तान ने भारत को 242 का टारगेट दिया है। इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने बेहद बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अब भारत को जीतने के लिए सिर्फ 242 बनाने है।
पाकिस्तान का आठवां विकेट
नसीम शाह 14 रन बनाकर आउट हो गए हैं। पाकिस्तान का स्कोर 45 ओवर के बाद सात विकेट पर 212 रन है।
लगातार सातवां विकेट गिरा
शाहीन शाह अफरीदी 0 के स्कोर पर आउट हुए। कुलदीप ने लगातार दूसरा विकेट लिया।
पाकिस्तान ने गवाया अपना छठा विकेट
सलमान अली आगा ने अपना विकेट खोया। 19 रनों के बाद पवेलियन वापस लौटे आगा। सलमान आगा 19 रन बनाकर आउट हुए।
पाकिस्तान की पारी का पहला छक्का
पाकिस्तान की पारी का पहला छक्का लगा है। 42वें ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 5 विकेट पर 197 रन है।
170/38 पाकिस्तान का स्कोर
पाकिस्तान का स्कोर 38 ओवर में 170 रनों पर है। पाकिस्तानी टीम ने अपने 5 विकेट खो दिए हैं।
पाकिस्तान ने खोया अपना पांचवा विकेट
पाकिस्तानी प्लेयर तैयब ताहिर को महज 4 रनों के बाद वापस पवेलियन लौटा दिया। तैयब ताहिर का विकेट भारत के तेज-तर्रार गेंदबाज जडेजा ने लिया।
पाकिस्तान का चौथा विकेट गिरा
35वें ओवर में पाकिस्तान का चौथा विकेट गिर गया है। उनका विकेट हार्दिक पांड्या ने लिया। सऊद शकील 76 गेंद में 62 रन बनाकर आउट हुए।
अक्षर पटेल ने लिया रिजवान का विकेट
अक्षर पटेल ने 34वें ओवर में मोहम्मद रिजवान का विकेट ले लिया है। अक्षर पटेल ने रिजवान और साउद शकील के बीच शतकीय पार्टनरशिप को तोड़ दिया है। रिजवान 77 गेंदों पर 46 रन की पारी खेल पवेलियन वापस लौट गए।
126/29 पाकिस्तान का स्कोर
पाकिस्तान का स्कोर दो विकेट के साथ 29 ओवर में 126 रन है। रिजवान 65 गेंद में 37 रन बना चुके हैं। वहीं सऊद शकील ने 57 गेंद में 43 बनाए। दोनों के बीच 118 गेंद में 79 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
107/26 पाकिस्तान का स्कोर
सऊद शकील ने कुलदीप यादव के ओवर में दो चौके मारे है। इसी के साथ पाकिस्तान का स्कोर 26 ओवर के बाद दो विकेट के साथ 107 पहुंच चुका है। शकील और कप्तान रिजवान ने 100 गेंद में 60 रनों की साझेदारी की है।
99/25 पाकिस्तान का स्कोर
25 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर दो विकेट के साथ 99 रन है।
जडेजा ने 90 सेकंड में खत्म किया ओवर
रवींद्र जडेजा 23वां ओवर करने आए। उन्होंने 90 सेकंड में इस ओवर को खत्म कर दिया। इस ओवर में केवल उन्होंने 4 रन दिए।
पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिरा
पाकिस्तान का दूसरा विकेट 47 रनों पर गिर गया है। इसी के साथ इमाम उल हक रन आउट हो गए हैं। इमाम ने 26 गेंद में 10 रन बनाकर अपना विकेट खोया।
पाकिस्तान ने खोया अपना पहला विकेट
पाकिस्तान का पहला 41 रनों पर गिर गया है। बाबर आजम 26 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान को पहला झटका दिया।