FIR on Kalicharan Maharaj: जनतंत्र डेस्क: खुद को संत बताने वाले कालीचरण महाराज की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। कालीचरण महाराज के खिलाफ अब पुणे में भी भड़काऊ भाषण देने की वजह से मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, 19 दिसंबर को पुणे के नातू बाग में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें कालीचरण महाराज ने भाषण दिए थे। इन भाषणों की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर खूब तेज़ी से वायरल हो रही हैं।
भड़काऊ भाषण से कालीचरण महाराज पर केस दर्ज
कालीचरण महाराज के बाद पुणे पुलिस ने इस कार्यक्रम का संज्ञान लेते हुए कालीचरण महाराज के साथ मिलिंद एकबोटे, नंदकुमार एकबोटे, मोहन शेटे और दीपक नागपुरे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दीपक नागपुरे पुणे नगर निगम की बीजेपी पार्षद मंजुषा नागपुरे के पति हैं। वहीं मिलिंद एकबोटे के खिलाफ इससे पहले भी भीमा कोरेगांव में हुए हिंसाचार समेत कई मामले दर्ज हैं। कालीचरण महाराज के महात्मा गांधी के ऊपर दिए आपत्तिजनक बयान के बाद छत्तीसगढ़ में मामला दर्ज हुआ था। उसके बाद अब पुणे पुलिस ने भी कालीचरण महाराज के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़े:-Omicron New Cases: ‘ओमिक्रोन’ विस्फोट ने बढ़ाई देश की मुसीबत, 27 दिनों में 21 राज्य और 781 केस
कालीचरण ने रायपुर धर्म संसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अपशब्द कहे थे, जिसके बाद 26 दिसंबर की रात कांग्रेस ने थाने शिकायत दर्ज कराई थी और टीकरापारा थाने में कालीचरण के खिलाफ धारा 294 और 505(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है. इसके बाद 27 दिसंबर देर रात कालीचरण ने अपने यूट्यूब चैनल में 8 मिनट 51 सेकेंड का एक वीडियो भी जारी किया था। जिसमें वे खुलकर अपने शब्दों पर अटल नज़र आये।
वीडियो में कालीचरण ने कहा, कि उन्हें इस बात का कोई अफसोस नहीं कि उसने गांधी के लिए अपशब्द कहे। बल्कि एक बार फिर कालीचरण ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर आरोप लगाए हैं। उसने सरदार पटेल के बजाय नेहरू को प्रधामंत्री बनने पर सवाल उठाया है। इतना ही नहीं महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता नहीं वंशवाद का जनक बोला गया है।