जनतंत्र डेस्क Ghaziabad: गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी और पति की मौत को आत्महत्या का नाम दे दिया। पुलिस ने छानबीन की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।
डीएसपी अभय कुमार मिश्रा के मुताबिक, 31 अक्टुबर की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि, इरशाद नाम के एक शख्स ने सुसाइड कर लिया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। जिसमें उसके शरीर पर चोट के निशान मिले। तहकीकात की तो मृतक की पत्नी ही शक के घेरे में आ गईं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पत्नी ने पति के साथ मारपीट की। जब इरशाद की मौत हो गई तो उसे आत्महत्या की शक्ल देने के लिए फंदे से लटका दिया।
Uphaar Fire Tragedy: उपहार अग्निकांड: सबूतों से छेड़छाड़ में अंसल बंधुओं को 7 साल की जेल और 2.25 करोड़ का जुर्माना
बताया जा रहा है इरशाद और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हो गया था। जिसके बाद दोनों में हाथापाई हुई और पत्नी की पिटाई से इरशाद की मौत हो गई। आरोपी महिला ने ही अपनी पति की मौत की सूचना पुलिस को दी थी। महिला ने कहा था कि, उसके पति ने सुसाइड कर लिया। जिसके बाद पुलिस की तफ्तीश में पूरे मामले का खुलासा हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।