जनतंत्र डेस्क Haryana: हरियाणा के महेंद्रगढ़ से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने पिछड़ी जाति के एक युवक को लाठी-डंडों से पीट पीटकर मार डाला। पीड़ित युवक उन लोगों के आगे हाथ जोड़ता रहा, खुद की जान की भीख मांगता रहा। लेकिन वे नहीं माने और बेरहमी से युवक को पीटते रहे। घटना 9 अक्टूबर की बताई जा रही है। जिसका वीडियो अब सामने आया है। वायरल वीडियो को देख हर किसी की रूह कांप जाए। वीडियो में बदमाश छात्र की पहले लात घूंसो और लाठी-डंडो से पिटाई करते हैं। उसके बाद युवक को पानी की बोतल देते हैं। जब युवक पानी पी लेता है उसके बाद उसकी फिर से पिटाई शुरू कर देते हैं। इस दौरान पीड़ित युवक मिन्नतें करता नजर आता है।
यह भी पढ़ें- Kerala: उथरा हत्या मामला: सांप से डसवाने वाले दोषी पति को उम्र कैद
इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन नामजद सहित 6 से ज्यादा लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। हालांकि अभी तक सिर्फ एक ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल कोर्ट ने उसे 2 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, मृतक की शिनाख्त गौरव के रूप में हुई है। गौरव Bsc का छात्र था और वह महेन्द्रगढ़ के बवाना गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है 9 अक्टूबर को गौरव महेन्द्रगढ़ से बाइक पर अपने घर लौट रहा था। तभी उसे रास्ते में गांव मालड़ा में नहर के पास 10 से ज्यादा लोगों ने रोक लिया। इससे पहले गौरव कुछ समझ पाता बदमाशों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और पिटाई शुरू कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गौरव की मौत का कारण उसकी बर्बर पिटाई को बताया गया है।
Haryana: मामूली लड़ाई में हत्या
जानकारी के मुताबिक 15 सितंबर को देवी के जागरण के दौरान गौरव और रवि उर्फ लंगड़ा के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद रवि ने कुछ बदमाशों के साथ मिलकर उसे घेर लिया और बेरहमी से पिटाई की। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 3 अलग-अलग टीमें गठित की हैं।
Haryana Punjab Debate: पंजाब में बिजली पर सियासत | Arvind Kejriwal | AAP Punjab | Electricity Free