इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी ने जेईई एडवांस 2023 के परिणाम जारी करने की घोषणा कर दी है। आईआईटी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 18 जून, 2023 को जेईई एडवांस 2023 का परिणाम जेईई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। जो भी विद्यार्थी इस संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आईआईटी जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर देख सकते हैं।
इस दिन हुई थी जेईई एडवांस की परीक्षा
जेईई एडवांस 2023 परीक्षा 4 जून, 2023 को दो पालियों में हुई थी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक की थी। वहीं अगर रिस्पांस शीट की बात की जाये तो 9 जून, 2023 को वेबसाइट पर उसे भी उपलब्ध करा दिया गया था। वेबसाइट पर आंसर-की 11 जून, 2023 को जारी की गई थी। परिक्षा को लेकर आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 12 जून, 2023 तक थी।
JEE Advanced 2023 Result: ऐसे देखें अपना परिक्षाफल
रिजल्ट चेक करने के लिए विद्यार्थी नीचे दिए गए चरण को फॉलो कर सकते हैं। विद्यार्थी सबसे पहले जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं। उसके बाद पेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस्ड 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। फिर लॉगिन जानकारी को भरें और आपका परिक्षाफल स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। अब अपना परिणाम जांचे और और पेज को डाउनलोड करें। अंत में परिणाम की एक हार्ड कापी को प्रिंट करके विद्यार्थी अपने पास रखें। वेबसाइट पर परिक्षाफल के साथ ही फाइनल आंसर-की भी संस्थान द्वारा जारी की जाएगी। परिक्षा और परिक्षाफल से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।