रश्मि सिंह|Ayodhya Ram Mandir: राम जी की नगरी अयोध्या अभी देशभर में चर्चा का विषय है। मंदिर का कार्य और तैयारी जोरों से चल रहा है। राम मंदिर के गर्भ गृह की प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर अभिषेक के लिए सोमवार, 22 जनवरी 2024 की तारीख तय की गई है। वहीं 24 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री से लेकर कई जाने-माने लोग शामिल होंगे। अब खबर है कि, मंदिर में पुजारी के रूप में मोहित पांडे को चुना गया है।
राम मंदिर में होने वाली पूजा के लिए पुजारी का चयन भी हो चुका है. खबरों के अनुसार, राम मंदिर में रामलला की पूजा के लिए पुजारी या पुरोहित मोहित पांडे का नाम सामने आ रहा है. मोहित पांडे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से हैं#mohitpandey #ayodhya #rammandir #JantantraTv @ShriRamTeerth… pic.twitter.com/FccXbppvxU
— Jantantra Tv (@JantantraTv) December 13, 2023
मोहित पांडे होंगे पुजारी
आपको बता दें कि, तैयारी को बीच राम मंदिर में होने वाली पूजा के लिए पुजारी का चयन भी हो चुका है। खबरों के अनुसार, राम मंदिर में रामलला की पूजा के लिए पुरोहित मोहित पांडे को चुना गया है। रामलला की पूजा के लिए नियुक्त किए जाने वाले पुजारियों के लिए कुछ मापदंड निर्धारित किए गए है, जिसमें रामनंदीय परंपरा का विद्वान होना जरूरी है। साथ ही जो पंडित राम मंदिर में पूजा करेंगे, उन्हें वेद, शास्त्र और संस्कृत आदि में विशेषज्ञता भी होना जरुरी है। इन सभी मापदंडों में मोहित पांडे उत्तीर्ण हुए है इसलिए उनको अयोध्या के राम मंदिर के पुजारी के रुप में चयन किया गया।
कैसे हुआ मोहित पांडे का चयन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अयोध्या में बने भव्या राम मंदिर के लिए पुजारियों के चयन के लिए बकायदा आवेदन मांगे गए थे। इसमें 3000 उम्मीदवारों ने आवेदन किया। चयन प्रक्रिया में पुजारियों के लिए मापदंड निर्धारित किए गए, जिससे सभी को गुजरना पड़ा। इस प्रक्रिया में 200 आवेदक पुजारी साक्षात्कार तक पहुंचे, जिसमें 50 को पुजारी के रुप में चुना गया। इन्हीं 50 पुजारियों में मोहित पांडे का भी नाम शामिल है, जो इन दिनों खूब चर्चा में बने हुए है।
कौन है अयोध्या राम मंदिर के पुजारी मोहित पांडे
राम मंदिर के पुजारी के रुप में चुने गए मोहित पांडे वर्तमान में तिरुपति में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम द्वारा संचालित श्री वेंकटेश्वर वैदिक विश्वविद्यालय में एमएम पाठ्यक्रम कर रहे है। ये उत्तर प्रदेश सीतापुर के रहने वाले है।
प्रथम श्रेणी सम्मान के साथ स्नातक पूरा होने पर इन्होंने एमए पाठ्यक्रम में दाखिला लिया। फिलहाल मोहित पांडे साम वेद विभाग में प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे है।
बताया जा रहा है कि, मोहित पांडे की नियुक्ति अयोध्या रामलला के मंदिर के लिए साम वेद विंग में, आचार्य के लिए हुई है। नियुक्ति से पहले मोहित पांडे 6 महीने की प्रशिक्षण अवधि से गुजर चुके है।
मुख्य पुजारी होंगे आचार्य सत्येंद्र दास
आपको बता दें कि, मोहित पांडे के साथ ही अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी 83 वर्षीय आचार्य सत्येंद्र दास भी चर्चा में बने हुए है। ये पिछले 31 सालों से राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी हैं और 1992 में बाबरी विध्वंस से लगभग 9 महीने पहले ही आचार्य सत्येंद्र दास यहां पुजारी के रुप में रामलला की पूजा कर रहे है। कहा जाता है कि, 1992 में जब इनकी राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा के लिए इनकी नियुक्ति हुई थी, तब इन्हें वेतन के रुप में 100 रुपये मिलते थे। आचार्य सत्येंद्र दास जी साधु बनना चाहते थे। इसलिए इन्होंने अपना घर भी छोड़ दिया और 1958 में अयोध्या आ गए।